महिलाओं को क्यों नहीं छूने चाहिए हनुमान जी के पैर? जानें कारण और नियम
Can ladies touch Hanuman: क्या महिलाएं हनुमान जी को स्पर्श कर सकती हैं? क्या महिलाएं हनुमान जी को छू सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

why ladies should not touch hanuman feet: बता दें कि हनुमान जी की पूजा मंगलवार और शनिवार के दिन होती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में खास तौर पर महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे हनुमान जी को छू सकती है या उनके पैरों को स्पर्श कर सकती हैं? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आज इसका उत्तर दिया जा रहा है।
जी हां, आज का हमारा लेख इसी सवाल के उत्तर पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या महिलाएं हनुमान जी (Lord Hanumana) को स्पष्ट कर सकती हैं या नहीं। पढ़ते हैं आगे...
महिलाओं को क्यों नहीं छूने चाहिए हनुमान जी के पैर?
मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को हनुमान जी की मूर्ति नहीं छूनी चाहिए। ऐसा करना सही नहीं मानते। इसके पीछे वजह मानी जाती है हनुमान जी का बाल ब्रह्मचारी होना। यही कारण है कि महिलाएं हनुमान जी की मूर्ति नहीं छू पाती। इससे अलग एक मान्यता यह भी है कि महिलाओं को गलती से भी कभी हनुमान जी के पैर नहीं छूने चाहिए। ऐसा करना बेहद ही अशुभ माना जाता है। हालांकि महिलाएं हनुमान जी की पूजा दूर से कर सकती हैं। महिलाएं बजरंगबली की पूजा किसी पुरुष से करवा सकती हैं। कहते हैं कि ब्रह्मचारी का अर्थ होता है सभी मोह-माया से दूर रहना इसलिए महिलाएं हनुमान जी से दूर रहती हैं।
हनुमान जी की पूजा के नियम महिलाओं के लिए…
- हनुमान जी की पूजा के दौरान महिलाओं को सिंदूर भी नहीं चढ़ाना चाहिए।
- हनुमान जी को महिलाएं पंचामृत से स्नान भी नहीं करवाती।
- महिलाओं को हनुमान जी के सामने सर भी नहीं छुकाना चाहिए।
- महिलाएं हनुमान जी की आरती दूर से कर सकती हैं।
- हनुमान जी को महिलाएं दूर से फूल और भोग भी लगा सकती हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।