गुड़ खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? अच्छी सेहत के लिए जानें क्या सही

What not to eat with jaggery: गुड़ के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? गुड़ के बाद किन चीजों को खाने से बचें? जानें इसके बारे में...

jaggery benefits
What not to eat with jaggery | Image: social media

What not to eat with jaggery: गुड़ के सेवन से सेहत की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वहीं गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में ये सर्दियों में शरीर को गर्म भी रख सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ के बाद किन चीजों का सेवन नहीं किया जाता या गुड़ के साथ किन चीजों को डाइट में न जोड़ें। अगर नहीं तो इनके बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुड़ के साथ किन चीजों का सेवन न करें और किन चीजों को गुड़ के साथ खाने से बचें। पढ़ते हैं आगे...

image

गुड़ के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? 

  • गुड़ खाने के बाद व्यक्ति को मिठाई या चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग गुड़ के साथ एक्स्ट्रा शुगर भी डाइट में जोड़ते हैं, जो सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। 
  • कुछ लोग गुड़ का सेवन चीनी वाली चाय के साथ करते हैं। बता दें कि चीनी वाली चाय के साथ गुड़ का सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 
  • दही के साथ भी गुड़ का सेवन भी व्यक्ति को एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में ये शरीर में ठंडा-गर्म की समस्या कर सकता है। 
  • लोगों को अधिक गर्म चीजों के साथ जैसे- अजवाइन या लौंग आदि के साथ भी सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए। अधिक गर्म चीजों के साथ गुड़ खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।  

ये भी पढ़ें - नंदी जी के कान में क्यों बोलते हैं मनोकामना? जानें किस कान की है मान्यता

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड