अपडेटेड 19 February 2026 at 14:16 IST

Budh Vakri 26 February 2026: बुध जल्द होने जा रहे हैं वक्री, इन 3 राशियों की लग जाएगी लॉटरी

Budh Vakri 26 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'बुद्धि और व्यापार' के कारक ग्रह, बुध 26 फरवरी 2026 को वक्री होने जा रहे हैं। जब भी कोई ग्रह वक्री अवस्था में आता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन इस बार की चाल 3 विशेष राशियों के लिए किसी 'लॉटरी' से कम साबित नहीं होगी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Budh Vakri 26 February 2026
Budh Vakri 26 February 2026 | Image: Freepik

Budh Vakri 26 February 2026: ज्यतिष शास्त्र में  ग्रहों के सेनापति मंगल हैं, तो ग्रहों के 'राजकुमार' बुध माने जाते हैं। बुध बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह हैं। जब भी बुध अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी तार्किक क्षमता और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। 26 फरवरी 2026 को बुध देव वक्री होने जा रहे हैं। 

ज्योतिष गणना के अनुसार, वक्री अवस्था में ग्रह पीछे की ओर चलता हुआ प्रतीत होता है, जिससे उसका प्रभाव और भी तीव्र हो जाता है। हालांकि वक्री बुध कई बार संचार में भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन इस बार की स्थिति 3 विशेष राशियों के लिए 'लॉटरी' लगने के समान परिणाम लेकर आ रही है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

बुध के वक्री से मिथुन राशि वालों को होगा लाभ 

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं। वक्री बुध आपकी राशि के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यदि आप मार्केटिंग, राइटिंग या जर्नलिज्म के क्षेत्र में हैं, तो आपकी वाणी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। पुराने निवेशों से भारी मुनाफा होने के योग हैं।

बुध के वक्री से कन्या राशि वालों को होगा लाभ 

कन्या राशि के लिए भी बुध स्वामी ग्रह हैं। जो लोग एक्सपोर्ट-इंपोर्ट या शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हे लाभ हो सकता है। आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। माता-पिता के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण तो फिर कैसे करेंगे स्नान-दान? सुबह से ही लगेगा सूतक काल, जानें क्या करें

बुध के वक्री से धनु राशि वालों को होगा लाभ 

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री होना करियर में नए द्वार खोलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप में चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। आप इस दौरान कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 13:32 IST