अपडेटेड 21 October 2025 at 18:04 IST
Bhai Dooj 2025 : भाईदूज पर बहनें भाई को क्यों देती है नारियल? जानें धार्मिक महत्व
Bhai Dooj 2025 हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार का विशेष महत्व है। वहीं भाईदूज की बात करें तो इस दिन बहनें अपने भाई को नारियल देती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर नारियल देने का क्या महत्व है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Bhai Dooj 2025 : सनातन धर्म में भाईदूज हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इस दिन बहनें पूरी श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-पाठ करती हैं। इस दिन बहनें कथा भी सुनती हैं। बहनें अपने भाई को नारियल भी देती हैं। जिसका एक विशेष महत्व है। अब ऐसे में भाईदूज के दिन बहनें अपने भाई को नारियल क्यों देती है?
आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भाईदूज के दिन बहनें भाई को नारियल क्यों देती है?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस परंपरा की शुरुआत यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है। ऐसी मान्यता है कि एक बार यमराज अपनी बहन यमुना के बुलाने पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन उनके घर आए थे। यमुना ने अपने भाई यमराज को तिलक लगाया और उन्हे भोजन कराया। उसके बाद नारियल का गोला भेंट किया। इसके बाद यमाज ने वचन दिया कि जो भी बहनें अपने भाई को तिलक लगाएंगी और नारियल देगी। उनके भाइयों की उम्र लंबी होगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें - Chhath Puja 2025: ठेकुआ से रसिया तक... छठ महापर्व पर किस दिन कौन से पकवान से होती है छठी मईया की पूजा? जाने बनाने की विधि
Advertisement
नारियल का धार्मिक महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इसे श्रीफल कहा जाता है। जिसे शुभता, पवित्रता और समृद्धि का कारक माना जाता है। मांगलिक कार्यों में नारियल का विशेष महत्व है। वहीं बहनें इस दिन भाई को नारियल देती हैं, ताकि भाई के जीवन में सुख-समद्धि और लंबी आयु का वरदान मिले। ऐसा कहा जाता है कि यमुना जी ने यमराज भाई को नारियल इसलिए दिया था ताकि यमराज को उनकी याद हमेशा रहे। ये प्रेम और जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। भाईदूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और कलावा बांधती हैं और फिर नारियल देती हैं। ये इस बात का कारक है कि भाई की रक्षा, स्वास्थ्य और सुख-संपन्नता बनी रहे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 October 2025 at 18:04 IST