अपडेटेड 3 November 2024 at 06:47 IST

Bhai Dooj 2024: भाई दूज आज, नोट करें मुहूर्त और भाई को तिलक करने का सही तरीका

Bhai Dooj 2024 Muhurat Time: भाई बहन का त्योहार भाई दूज आज मनाया जा रहा है। आइए यहां जानते हैं कि भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त क्या है।

Follow : Google News Icon  
 Bhai Dooj 2024
भाई दूज 2024 | Image: Freepik

Bhai Dooj 2024 Muhurat: हिंदू धर्म में कार्तिक मास के दौरान दिवाली ( Diwali ) खत्म होने के एक दिन बाद भाई-बहन का त्योहार भाई दूज (Bhai Dooj) मनाया जाता है। भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

भाई दूज का पर्व भाई-बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहने अपने भाईयों के हाथों पर कलेवा बांधकर उसे टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज आप किस शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक कर सकती हैं।

भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2024 Tilak ka muhurat)

हर साल भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल कार्तिक मास की द्वितीया तिथि की शुरुआत 02 नवंबर, 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट से हो चुकी है। जिसका समापन 03 नवंबर, 2024 को होगा। ऐसे में पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज का त्योहार रविवार, 3 नवंबर 2024 यानी कि आज के दिन मनाया जा रहा है।

ऐसे में भाई को तिलक करने का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में बहनें भाई की कलाई पर कलेवा के रूप में रक्षा सूत्र बांध सकती हैं और उन्हें तिलक कर सकती हैं।

Advertisement

इस तरह करें भाई का तिलक (Bhai Dooj 2024 Tilak Vidhi)

  • इस दिन मुहूर्त से पहले भाई और बहन दोनों को स्नान करके नए वस्त्र पहनने चाहिए।
  • इसके बाद सबसे पहले बहनों को अपने भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खड़ा करके रोली से तिलक लगाना चाहिए।
  • कुछ जगहों पर बहने भाई को कलेवा भी बांधती हैं। इसलिए अगर आपके यहां भी इस दिन भाई को कलेवा बांधने की परंपरा है तो आप भी भाई को कलेवा बांध सकती हैं।
  • इसके बाद भाई की आरती करनी चाहिए और उन्हें कुछ मीठा खिलाना चाहिए।
  • वहीं, भाई बहन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता है और उन्हें उपहार देता है।

ये भी पढ़ें: Health Care: रोज रात को सोने से पहले करें ये काम, Diabetes से जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 06:47 IST