अपडेटेड 2 November 2024 at 12:10 IST
Health Care: रोज रात को सोने से पहले करें ये काम, Diabetes से जल्द मिलेगी राहत
Tips to control diabetes: अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे कंट्रोल करने के लिए आपको रात को सोने से पहले ये काम जरूर करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Diabetes: आजकल डायबिटीज (Diabetes) की समस्या लोगों के बीच काफी आम हो गई है। आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल की समस्या है जूझ रहा है। जो डायबिटीज की बीमारी का खतरा पैदा करने का एक बड़ा कारण है।
हालांकि, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल है लेकिन कुछ सावधानियों को अपनाकर आप इसे कंट्रोल में कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना सोने से पहले कुछ ऐसे काम जरूर करने चाहिए जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने का काम करेंगे। तो चलिए जानते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने वाले इस नाइट रूटीन के बारे में।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के टिप्स (Tips to control diabetes)
- रात को मीठी चीजों का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दें। इससे आपकी डायबिटीज की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
- रात में डिनर के एक घंटे बाद कम से कम दो गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से ब्लड में शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। जिससे डायबिटीज की समस्या कंट्रोल में रहती है।
- अगर आप डायरबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो कुछ योगासन करने की आदत डाल लें। आप रात में खाने के बाद वज्रासन कर सकते हैं। इससे पैंक्रियाज यानी अग्न्याशय सही ढंग से काम करता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।
- रात के डिनर में सलाद और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। इससे आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलेंगे जो शरीर को दुरुस्त करने में मदद करेंगे।
- डायबिटीज के मरीजों को रात को सोने से पहले दांतों को साफ करना चाहिए। इससे हमारे दांतों और मसूड़ों में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। जो कि डायबिटीज के जोखिमों को भी कम करता है।
- डायबिटीज के मरीजों को डिनर करने के बाद कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। आप चाहे तो आधे घंटे की वॉक कर सकते हैं।
- डायबिटीज के मरीज अगर रात को कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो इससे उनके शरीर की इंसुलिन सेंसटिविटी बढ़ती है और शरीर बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 November 2024 at 12:10 IST