Odisha में दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 5 घायल

Odisha: ओडिशा में दो वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra MLA Nawab Malik's Son-in-Law Injured in Car Accident in Mumbai, Hospitalised
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

Odisha: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार तड़के एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना हेमगिरि पुलिस थाने के अंतर्गत गायकनापाली इलाके के पास हुई। यात्रियों को ले जा रही एक वैन ट्रक से टकरा गई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘कीर्तन समूह के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। ऐसा संदेह है कि इलाके में धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई।’’

‘कीर्तन’ पार्टी दिवाली के अवसर पर एक कार्यक्रम के लिए चक्कपलाई गांव गई थी और कार्यक्रम केबाद अपने गांव लौट रही थी।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि ये लोग सुंदरगढ़ जिले के कंडागोडा और समरपिंडा गांव से थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी।

ये भी पढ़ें: कमला हैरिस के कारण आई आर्थिक आपदा को समाप्त कर नया आर्थिक चमत्कार करूंगा: डोनाल्ड ट्रंप

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड