अपडेटेड 2 November 2024 at 16:26 IST

Bhai Dooj 2024: तिलक की थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा

Bhai Dooj 2024: यदि आप अपने भाई के लिए तिलक की थाल सजा रही है तो इन चीजों को रखना ना भूले जानते हैं इसके बारे में

Bhai Dooj
Bhai Dooj 2024 | Image: Unsplash

Bhai Dooj 2024: भाई दूज का त्यौहार भाइयों को समर्पित है। वहीं ये बहनों के लिए बेहद ही विशेष होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के तिलक करती हैं और उनकी सफलता की कामना करती हैं। साथ ही लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी करती हैं। इस दिन बहनें भाई के लिए तिलक की थाल सजाती हैं, जिसमें कुछ जरूरी सामान होते हैं। ऐसे में तिलक की थाल में मौजूद सामग्री के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भाई दूज के त्योहार पर तिलक की थाली में कौन-कौन सी चीजों का होना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…  

तिलक की थाल में रखने वाली जरूरी सामग्री 

  • भाई दूज की थाल में रोली या चंदन का होना बेहद जरूरी है। तिलक इन्हीं दो चीजों से किया जाता है। 
  • थाली में चावल और सुपारी इन दोनों का होना बेहद जरूरी है। सुपारी को भगवान गणेश का रूप मानते हैं। वहीं चावल से अनंत फल मिलता है। साथ ही चावल के उपयोग से सुख समृद्धि भाई के जीवन में आती है। 
  • भाई दूज की थाल में चांदी का सिक्का होना भी बेहद जरूरी है, जिससे वैभव और ऐश्वर्या दोनों ही आपके भाई के जीवन में आ सके। इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नारियल और फूलों की माला भी जरूरी है, जिस भाई के जीवन में खुशबू बरकरार रहे। ये दोनों भी जरूर रखें। 
  • इससे अलग अपने भाई की नजर उतारने के लिए दूबघास का होना भी बेहद जरूरी है। वहीं जीवन में मिठास बनाए रखने के लिए थाल में मिठाई भी जरूर रखें।
  • भाई दूज के दिन अपने भाई को केला जरुर खिलाना चाहिए। मान्यता है केला खिलाने से बृहस्पति मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें - Govardhan puja के वक्त जलाएं यह चीज, घर से दूर हो जाएगी दरिद्रता

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 November 2024 at 16:26 IST