Bhai Dooj 2024: इस मुहूर्त में ना करें अपने भाई का तिलक, जानें सही समय
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर टीका करने का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे तक है, इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Bhai Dooj 2024: दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज पर किया जाता है। बता दें, इस साल भाई दूज तीन नवंबर को मनाई जा रही है। लेकिन इस बार भाई दूज पर राहुकाल पड़ रहा है। ऐसे में यदि राहुकाल के दौरान भैया का टीका किया जाए तो नकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि कितने से कितने बजे तक उन्हें टीका नहीं करना है और टीका करने का शुभ मुहूर्त क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भाई दूज पर टीका करने का शुभ मुहूर्त क्या है। पढ़ते हैं आगे…
भाई दूज का शुभ मुहूर्त
- बता दें, हर साल भाई दूज कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। क्योंकि यह यमराज से संबंधित है इसलिए इसे यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। इस दिन राहुकाल के वक्त टीका नहीं करना चाहिए। बता दें कि 3 नवंबर को राहुकाल शाम को 4:12 पर शुरू हो रहा है और 5:34 पर इसका समापन हो रहा है। इसके अलावा आप चाहें तो इससे पहले या इसके बाद में अपने भाई को टीका कर सकते हैं।
- यदि सही समय की बात की जाए तो आप 3 नवंबर को 1:10 से 3:22 पर टीका कर सकते हैं। यह बेहद ही शुभ समय है। बता दें इस दिन बहनें और भाई प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान आदि करके भाई अपनी बहनों के घर पर जाएं और उनके हाथ का खाना ग्रहण करके अपनी बहनों से टीका करवाएं। उसके बाद उन्हें उपहार आदि देकर आशीर्वाद लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।