अपडेटेड 19 January 2026 at 16:04 IST
Basant Panchami 2026 Rashifal: बसंत पंचमी पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, जानें किन 3 राशियों को मिलेगी सफलता, कामकाज में होगी तरक्की
Basant Panchami 2026 Lucky Zodiac Sign: बसंत पंचमी 2026 इन तीन राशियों के लिए तरक्की, सफलता और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान, करियर और धन के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Basant Panchami 2026 Maa Saraswati Puja Shubh Muhurat: माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी और भी ज्यादा शुभ रहने वाली है, क्योंकि इस दिन मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र एक साथ विराजमान रहेंगे। इन चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग करियर, शिक्षा और धन के मामले में बड़ा फायदा दिला सकता है। खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।
कब है बसंत पंचमी 2026?
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाई जाने वाली बसंत पंचमी इस साल 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और कला-कौशल में वृद्धि होती है। विद्यार्थी हों या नौकरीपेशा लोग, सभी के लिए यह दिन खास माना जाता है।
तो चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वे भाग्यशाली राशियां?
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बसंत पंचमी का समय बहुत अच्छा रहेगा। पढ़ाई करने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान नई चीजें सीखने का मन करेगा और अपने स्किल्स को बेहतर करने का मौका मिलेगा। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी और मन को शांति मिलेगी। करियर को नई दिशा देने में भी आप सफल रहेंगे। साथ ही धन और भौतिक सुखों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय धन लाभ और मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। संतान या युवा पीढ़ी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह बसंत पंचमी बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि चतुर्ग्रही योग आपकी ही राशि में बन रहा है। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। करियर और कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा या नए संपर्कों से फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
Advertisement
बसंत पंचमी 2026 इन सिंह, मकर और मिथुन राशि वालों के लिए तरक्की, सफलता और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान, करियर और धन के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 19 January 2026 at 16:04 IST