अपडेटेड 18 January 2026 at 10:02 IST

Basant Panchami 2026 Yellow Significance: बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना क्यों माना जाता है शुभ? जानें महत्व

Basant Panchami 2026 Yellow Significance: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि पीले रंग के वस्त्र पहनना क्यों शुभ माना जाता है।

Basant Panchami 2026 Yellow Significance
Basant Panchami 2026 Yellow Significance | Image: Freepik

Basant Panchami 2026 Yellow Significance: भारत त्योहारों का देश है और यहां हर उत्सव के पीछे कोई न कोई गहरा अर्थ छिपा होता है। बसंत पंचमी, जिसे हम 'श्री पंचमी' या 'ज्ञान पंचमी' के नाम से भी जानते हैं, बसंत ऋतु के स्वागत का पर्व है। यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन चारों ओर एक ही रंग छाया रहता है और वह सकारत्मकता और शुभता का कारक माना जाता है। 

पीला रंग उत्सव की आत्मा माना जाता है। अब ऐसे में बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

पीले रंग का बसंत आगमन का प्रतीक 

बसंत ऋतु को 'ऋतुराज' यानी सभी मौसमों का राजा कहा जाता है। यह पीलापन नई फसल के आने और जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। प्रकृति के इसी सुंदर रूप के साथ खुद को जोड़ने के लिए लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं।

पीला रंग मां सरस्वती को बेहद प्रिय 

धार्मिक दृष्टि से पीला रंग शुद्धता, सादगी और ज्ञान का प्रतीक है। मां सरस्वती, जो बुद्धि और कला की देवी हैं, उन्हें सफेद और पीला रंग अत्यंत प्रिय है। मान्यताओं के अनुसार, पीला रंग मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को बढ़ाता है। भक्त इस दिन पीले वस्त्र पहनकर और पीले फूलों से माँ का श्रृंगार कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Mauni Amavasya 2026 Daan: आज मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, सौभाग्य की होगी प्राप्ति; मिलेंगे मनचाहे परिणाम

पीला रंग है सकारात्मक ऊर्जा का कारक

पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। पीला रंग सूर्य के प्रकाश का प्रतिनिधित्व करता है, जो अंधकार मिटाकर रोशनी लाता है। पीला रंग खुशियां और शुभता लेकर आता है।

Advertisement

पीला रंग का वैज्ञानिक महत्व 

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पीला रंग हैपी कलर माना जाता है। पीला रंग मन और दिमाग के वेवलेंथ को सकारात्मक बनाता है। जिससे हमें अच्छा महसूस होता है। इतना ही नहीं, पीला रंग गर्मी के आगमन का कारक माना जाता है। पीला रंग पित्त को संतुलित करता है। यह शरीर में गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 January 2026 at 10:02 IST