अपडेटेड 16 January 2026 at 13:17 IST

Basant Panchami 2026 Bhog: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Basant Panchami 2026 Bhog: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन अगर मां सरस्वती की पूजा कर रहे हैं तो आप मां को भोग जरूर लगाएं। आइए जानते हैं कि इस दिन मां सरस्वती को भोग लगाने के बारे में जानते हैं।

Basant Panchami 2026 Bhog
Basant Panchami 2026 Bhog | Image: Freepik

Basant Panchami 2026 Bhog: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। साल 2026 में बसंत पंचमी का महापर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन को 'श्री पंचमी' के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मांड के रचयिता ब्रह्मा जी के मुख से देवी सरस्वती का प्राकट्य हुआ था।

 मां सरस्वती को सफेद और पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल और विशेष रूप से पीले व्यंजनों का भोग लगाने का विधान है। आइए जानते हैं कि इस बसंत पंचमी पर मां शारदे को किन चीजों का भोग लगाकर आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस लेख में मां सरस्वती को भोग लगाने के बारे में जानते हैं।

मां सरस्वती को लगाएं मीठे चावल का भोग 

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को केसरिया या मीठे चावल का भोग लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। इसमें केसर, इलायची, चीनी और सूखे मेवों का प्रयोग किया जाता है। पीला रंग शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक है, जो देवी को अत्यंत प्रिय है।

मां सरस्वती को लगाएं बूंदी के लड्डू

पीली बूंदी के लड्डू मां सरस्वती के प्रिय भोगों में से एक हैं। यदि आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं या शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो देवी को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटना बहुत शुभ फलदायी होता है।

Advertisement

मां सरस्वती को लगाएं बेसन का हलवा का भोग 

शुद्ध घी से बना बेसन का हलवा भी मां सरस्वती को अर्पित किया जाता है। बेसन का सुनहरा पीला रंग बसंत ऋतु के आगमन को दर्शाता है।

मां सरस्वती को लगाएं मालपुआ और खीर का भोग 

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मां सरस्वती को मालपुआ और खीर का भोग लगाने का विधान है। यह शांति और सौम्यता का कारक माना जाता है। इस दिन आप भोग में केसर जरूर मिलाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Oats Roti Recipe: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं ओट्स रोटी, वजन होगा कम और स्वाद में भी भरपूर; जानें बनाने का तरीका

मां सरस्वती को लगाएं मौसमी फल का भोग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन देवी को 'बेर' अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। बेर मां सरस्वती बेहद प्रिय है। इसके बिना भोग अधूरी माना जाता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 13:17 IST