अपडेटेड 16 January 2026 at 10:37 IST

Oats Roti Recipe: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं ओट्स रोटी, वजन होगा कम और स्वाद में भी अच्छा; जानें बनाने का तरीका

Oats Roti Recipe : सेहत के लिहाज से ओट्स वजन घटाने के लिए सबसे फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओट्स की रोटी खाने से इसका असर और भी अधिक दिखता है। आइए हम आपको ओट्स की रोटी बनाने और खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oats Roti Recipe
Oats Roti Recipe | Image: Instagram

Oats Roti Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और डेस्क जॉब के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। वजन घटाने के लिए हम अक्सर अपनी डाइट से रोटी कम कर देते हैं या पूरी तरह बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेहूं की रोटी को स्किप करके एक ऐसे आटे की रोटी खाने से फायदे हो सकते हैं। 

आपको बता दें ओट्स न केवल फाइबर से भरपूर होते हैं, बल्कि यह लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखते हैं, जिससे आप ज्यादा कैलोरी लेने से बच सकते हैं। इतना ही नहीं, ओट्स को 'सुपरफूड' माना जाता है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन  कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। 

आइए इस लेख में ओट्स की रोटी बनाने के बारे में जानते हैं।

ओट्स रोटी बनाने की सामग्री

  • ओट्स का आटा
  • गुनगुना पानी
  • नमक
  • अजवाइन
  • कटा हुआ हरा धनिया और हरी मिर्च
  • गेहूं का आटा या बेसन

ये भी पढ़ें - Shukra Pradosh Vrat 2026: आज शुक्र प्रदोष व्रत के दिन इस मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा,जानें महत्व 

Advertisement

ओट्स की रोटी किस तरह बनाएं? 

  • आटा तैयार करें सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ओट्स का आटा लें। इसमें नमक, अजवाइन, बारीक कटा हरा धनिया और मिर्च डालें। अगर आपको लगता है कि ओट्स का आटा ज्यादा बिखर रहा है, तो आप इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा मिला सकते हैं।
  • आटा गूंथना अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालें और नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि ओट्स पानी ज्यादा सोखते हैं, इसलिए आटे को बहुत सख्त न रखें। आटे को गूंथने के बाद 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • लोइयां बनाना हाथों में थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर छोटी-छोटी लोइयां तैयार करें। ओट्स की रोटी बेलते समय किनारों से थोड़ी फट सकती है, जो कि सामान्य है। आप इसे बेलने के लिए सूखे आटे का प्रयोग करें।
  • रोटी सेंकना तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। रोटी को तवे पर डालें और दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक सेंकें। आप इसे बिना तेल या घी के भी सेंक सकते हैं, या फिर बहुत कम मात्रा में देसी घी का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 10:37 IST