अपडेटेड 31 July 2024 at 09:27 IST

August Month Vrat Tyohar 2024: कब है हरियाली तीज और रक्षाबंधन? पढ़ें अगस्त के व्रत-त्योहार की लिस्ट

August Month Vrat Tyohar 2024: अगस्त में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं कि अगस्त में किस तारीख को कौन-सा व्रत और त्योहार पड़ने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Vrat Tyohar
अगस्त महीने के व्रत और त्योहार | Image: Freepik

August Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का काफी महत्व होता है। इस साल के सातवें महीने यानी जुलाई (July 2024) का आज आखिरी दिन है। ऐसे में कल यानी गुरुवार से साल के आठवें महीने अगस्त (August) की शुरुआत हो जाएगी। जुलाई की तरह ही अगस्त के महीने में भी कई बड़े व्रत और त्योहार (Vrat-Tyohar) पड़ने वाले हैं।

अगस्त महीने में सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri), हरियाली तीज (Hariyali Teej) और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ेंगे। जिसके चलते लोगों की नजर अगले महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट पर है। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि अगस्त के महीने में किस-किस तारीख को कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

अगस्त महीने के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Masik Vrat Tyohar August 2024)

  • 01 अगस्त 2024:  गुरु प्रदोष व्रत।
  • 02 अगस्त 2024: सावन शिवरात्रि।
  • 04 अगस्त 2024: हरियाली अमावस्या।
  • 05 अगस्त 2024: सावन का तीसरा सोमवार।
  • 06 अगस्त 2024: तृतीय मंगला गौरी व्रत।
  • 07 अगस्त 2024: हरियाली तीज।
  • 08 अगस्त 2024: विनायक चतुर्थी।
  • 09 अगस्त 2024: नाग पंचमी>
  • 10 अगस्त 2024: कल्कि जयंती और स्कन्द षष्ठी।
  • 11 अगस्त 2024: भानु सप्तमी और तुलसीदास जयंती।
  • 12 अगस्त 2024: सावन का चौथा सोमवार।
  • 13 अगस्त 2024: चतुर्थ मंगला गौरी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी।
  • 15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस।
  • 16 अगस्त 2024: पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, दामोदर द्वादशी और वरलक्ष्मी व्रत।
  • 17 अगस्त 2024: शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत।
  • 19 अगस्त 2024: रक्षाबंधन, गायत्री जयंती और सावन पूर्णिमा।
  • 22 अगस्त 2024: कजरी तीज और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी।
  • 24 अगस्त 2024: बलराम जयंती और नाग पंचमी (भाद्रपद माह)।
  • 25 अगस्त 2024: भानु सप्तमी और मासिक कार्तिगाई।
  • 26 अगस्त 2024: वार्षिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी।
  • 27 अगस्त 2024: दही हांडी और रोहिणी व्रत।
  • 29 अगस्त 2024: अजा एकादशी।
  • 31 अगस्त 2024: शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: जुलाई महीने के आखिरी दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम? फटाफट करें चेक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 09:27 IST