अपडेटेड 31 July 2024 at 08:03 IST
Petrol and Diesel Price Update 31st July 2024: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है। जिसके अनुसार कुछ जगहों पर फ्यूल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने जुलाई महीने के आखिरी दिन यानी बुधवार, 31 जुलाई को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं।
पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। जिसके अनुसार आज भी सुबह 6 बजे भारत में ईंधन की कीमतों में बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको ईंधन की नई कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या होगा।
अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी। वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पब्लिश्ड 31 July 2024 at 08:03 IST