आटा गूंथते वक्त मिलाएं ये चीज, सभी ग्रह हो सकते हैं शांत
Astrology Tips in Hindi: व्यक्ति को आटा गूंथते वक्त कुछ चीजों को मिलाना चाहिए। जानिए इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Astrology Tips in Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ग्रह दोषों का सामना कर रहे हैं। ग्रह दोष न केवल आपके काम बिगाड़ सकते हैं बल्कि इनका नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों को शांत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं और परेशानियों से राहत पा सकते हैं। लेकिन आप रसोई में मौजूद आटे से भी सभी ग्रहों को शांत कर सकते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि आटा गूंथते वक्त कुछ चीजों को मिलाया जाए तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप आटा गूंथते वक्त आप किन चीजों को मिलाएं, जिससे सभी ग्रह दोषों से राहत मिल सकती है। पढ़ते हैं आगे...
आटा गूंथते वक्त क्या मिलाएं?
- चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए और दोषों को दूर करने के लिए आप सोमवार के दिन आटा गूंथते वक्त दूध मिला सकते हैं।
- मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए आप मंगलवार को आटा गूंथते वक्त गुड़ मिला सकते हैं।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए आप बुधवार को आटा गूंथते वक्त पालक या धनिया मिला सकते हैं।
- गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए और दोषों को दूर करने के लिए आप गुरुवार को आटा गूंथते वक्त हल्दी मिला सकते हैं।
- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आप शुक्रवार को आटा गूंथते वक्त चीनी मिला सकते हैं।
- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए आप शनिवार को आटा गूंथते वक्त सरसों का तेल मिला सकते हैं।
- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए और दोषों को दूर करने के लिए आप रविवार के दिन आटा गूंथते वक्त गुड़ मिला सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।