अपडेटेड 21 May 2025 at 21:00 IST
Apara Ekadashi 2025: धन प्राप्ति के लिए अपरा एकादशी की शाम को जरूर जलाएं इस तेल का दीपक
Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी के दिन व्यक्ति किस दिशा में दीपक जलाएं? इस दिन दीपक जलाने के क्या फायदे हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Apara Ekadashi 2025: बता दें कि हिंदू धर्म में एकादशियां बेहद ही महत्वपूर्ण होती हैं। वहीं ज्येष्ठ महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। मान्यता है कि यदि भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति के घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि आप अपने दिन कौन सा दीपक जलाएं और किस दिशा में रखें।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को एकादशी के दिन दीपक किस दिशा में जलाना चाहिए और किस तेल का जलाना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
अपरा एकादशी पर कैसा दीपक जलाएं?
- अपरा एकादशी पर व्यक्ति को आटे का दीपक जलाना चाहिए। बता दें कि आटे का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। कहते हैं आटे का दीपक न केवल स्थिरता को दर्शाता है बल्कि नींव को भी दर्शाता है। ऐसे में आप आटे का दीपक जला सकते हैं।
- इससे अलग दीपक हमेशा मुख्य द्वार पर ही रखना चाहिए। लेकिन दिशा का बेहद ध्यान रखना जरूरी है। आप इस दीपक को पूर्व या उत्तर दिशा में हीं जलाएं। ऐसा करना बेहद ही शुभ होता है। कहते हैं कि इसे जलाने से न केवल पितृ शांत होते हैं बल्कि आशीर्वाद भी देकर जाते हैं। इसके अलावा शुभ फल प्राप्त होता है।
- आटे का दीपक अपरा एकादशी पर जलाया जाए तो इससे शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। यदि आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में अपरा एकादशी के दिन पूर्व या उत्तर दिशा में दीपक को जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आ सकती है।
- यदि आप पितरों को तृप्ति देना चाहते हैं तो ऐसे में आप दक्षिण दिशा में दीपक को जलाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
- व्यक्ति घर के मंदिर में भी दीपक जला सकता है इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न होती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 21 May 2025 at 21:00 IST