Skin Care: चेहरे पर नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं कपूर, एक महीने में स्किन होगी सिल्की
What can I mix with coconut oil to lighten my skin? नारियल के तेल में कपूर मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? चेहरे पर कपूर का इस्तेमाल कैसे करें? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is best to mix with coconut oil? यदि चेहरे पर नारियल तेल के साथ-साथ कपूर लगाया जाए तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि ये औषधी के रूप में देखा जा सकता है। इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं तो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं रखने के साथ-साथ बैक्टीरिया को भी खत्म करने में उपयोगी हैं। ऐसे में इनके फायदे और तरीके के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपका अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने चेहरे पर नारियल का तेल और कपूर (Nariyal tel or camphor ke fayde) लगाते हैं तो इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और आप इसे कैसे लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
नारियल के तेल में कपूर मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- बता दें कि नारियल तेल और कपूर को एक साथ लगाने से त्वचा को मुलायम बनाया जा सकता है। ये दोनों त्वचा को हाइड्रेटेड बनाते हैं। साथ ही स्किन को सुंदर भी बनाते हैं।
- यदि आपको मुंहासे की समस्या है तो इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंहासे और पिंपल्स को जड़ से खत्म करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से पिंपल्स भी कम होने लगते हैं।
- यदि आपको स्किन एलर्जी हो गई है तो ऐसे में आप नारियल का तेल और कपूर को लगा सकते हैं। ये इन्फेक्शन को दूर करने के साथ-साथ सूजन और एलर्जी को भी दूर करने में उपयोगी है।
- यदि आप दाग धब्बे दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नारियल का तेल और कपूर को लगा सकते हैं। यह पिग्मेंटेशन को दूर करने में भी उपयोगी है।
- झाइयों को दूर करने में नारियल का तेल और कपूर आपके काम आ सकता है। ये त्वचा को डीप क्लीन करता है।
नारियल के तेल में कपूर कैसे मिलाएं?
एक कटोरी में आप नारियल तेल को कपूर के साथ मिलाएं। बने मिश्रण को 20 से 25 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को धो लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।