अपडेटेड 12 July 2024 at 08:11 IST

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका ने की शिव शक्ति पूजा, जानिए इसका महत्व और लाभ

Shiv Shakti Puja: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी से पहले शिव शक्ति पूजा की। आइए जानते हैं इसके लाभ क्या हैं।

Follow : Google News Icon  
Anant Ambani-Radhika Merchant
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने की शिव शक्ति पूजा | Image: Instagram/Freepik

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले अनंत और राधिका की शादी के सभी मांगलिक कार्य किए गए। जिसमें 10 जुलाई को उनकी मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। मेहंदी सेरेमनी के दौरान अनंत और राधिका ने शिव शक्ति पूजा की थी।

मान्यता है कि विवाह जैसे मांगलिक कार्य के दौरान अगर वर-वधु शिव शक्ति पूजा करते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन अटूट हो जाता है और वह सुखमय जीवन जीते हैं। ऐसे में अगर आपको शिव शक्ति पूजा के महत्व के बारे में नहीं पता है तो चलिए हम यहां आपको बताते हैं इस पूजा के महत्व और इससे होने वाले लाभ के बारे में।

शिव शक्ति पूजा का महत्व (Shiv Shakti Puja ka mahatva)

विवाह से पहले जो वर-वधु शिव शक्ति की पूजा करते हैं उनका आगामी वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल बना रहता है। दरअसल, हिंदू धर्म में विवाह से पहले वर और वधु की कुंडली मिलाई जाती है। अगर उनकी कुंडली में किसी तरह का कोई दोष होता है तो उन्हें शिव शक्ति पूजा करने की सलाह दी जाती है। कहते हैं कि शिव शक्ति पूजन से वर-वधु के बीच के सभी दोष दूर हो जाते हैं। इसलिए शिव शक्ति पूजा का महत्व वैवाहिक मांगलिक कार्य के दौरान और अधिक बढ़ जाता है। आप शादी से पहले पारंपरिक रिति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए शिव शक्ति पूजा कर सकते हैं।

शिव शक्ति पूजा के लाभ (Shiv Shakti Puja ke laabh)

  • किसी भी शुभ कार्य करने से पूर्व शिव शक्ति की आराधना करने से कार्य सफल हो जाता है।
  • अगर आप विवाहित हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर शिव शक्ति पूजन जरूर करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
  • भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में होने वाले सभी प्रकार के अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म हो जाता है।
  • शिव शक्ति पूजन से सुख, समृद्धि, यश-कीर्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
  • घर में सुख-शांति और खुशहाली के लिए आपको शिव शक्ति पूजन जरूर करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों में मानसून का गदर! जानिए उत्तराखंड से UP, बिहार तक कैसा रहेगा मौसम…

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 12 July 2024 at 08:11 IST