अपडेटेड 12 July 2024 at 07:30 IST

Weather Update: पहाड़ों में मानसून का गदर! जानिए उत्तराखंड से UP, बिहार तक कैसा रहेगा मौसम...

Weather Update: देशभर के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश कहर बन चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग ने नया वेदर अपडेट जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
IMD issues 'red' alert in Goa amid heavy rains
IMD issues 'red' alert in Goa amid heavy rains | Image: X

Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है।  बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट के चलते मौसम में ठंडक आ गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कुछ राज्यों के लिए मानसून की बारिश राहत के बजाय आफत बन गई है। बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन रहे हैं।

ऐसे में भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।  

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इस दिन दिल्ली का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिस कारण यहां लोगों को तेज गर्मी से दो-चार होना पड़ा। वहीं, अब मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। यानी कि आज दिल्लीवालों को हल्की बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, बिहार, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम व भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान आने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। लिहाजा लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement

यहां होगी भारी बारिश

इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश समेत भारी बारिश की उम्मीद है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गंगीय पश्चिम बंगाल, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन; पढ़ें राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 12 July 2024 at 07:30 IST