अपडेटेड 8 July 2024 at 16:13 IST
Amarnath Yatra 2024: सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किसने किए? पढ़ें प्रचलित कथा
Amarnath Yatra 2024: सबसे पहले बर्फानी बाबा के दर्शन किसने किए थे और इसके पीछे कौन सी कथा प्रचलित है, जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। अमरनाथ गुफा की ऊंचाई की बात करें तो जम्मू और कश्मीर में 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में हजारों लोग दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। वहीं बारिश के चलते यात्रा में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। हालांकि लोगों का जत्था पूरी सुरक्षा में रवाना हो रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ गुफा में मौजूद बर्फानी बाबा को सबसे पहले किसने देखा था। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सबसे पहले अमरनाथ गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शन किसने किए थे और इसके पीछे कौन सी प्रचलित कहानी है। पढ़ते हैं आगे…
Amarnath Yatra 2024: बर्फानी बाबा की सबसे पहले किसने दर्शन करें?
बता दें कि इसके पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। उन्हीं कहानी में से एक कहानी है कि एक चरवाहा था जिसका नाम बूटा मलिक था। उसने सबसे पहले गुफा को देखा था। हालांकि राजतरंगिणी पुस्तक के अनुसार और वहां मौजूद लोगों की मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले रानी सूर्यमती ने 11वीं शताब्दी में त्रिशूल के अलावा पवित्र प्रतीक और बनालिंग मंदिर में भेजी थी। उसके बाद 15वीं शताब्दी में बूटा मलिक ने दर्शन किए।
बूटा मलिक की क्या थी कहानी?
कहा जाता है कि एक संत ने बूटा मलिक को कोयले से भरा थैला दिया और जब वह घर पहुंचा तो उस थैली में सोने के सिक्के निकले। वह धन्यवाद देने के लिए जब वापस उस जगह गया तो वहां पर वह संत तो नहीं मिले पर शिवलिंग के साथ-साथ एक गुफा भी दिखाई दी। वह गुफा अमरनाथ की गुफा थी। इससे अलग एक और कहानी छिपी है, कहते हैं कि कश्मीर पानी के नीचे कहीं छिपा था। तब कश्यप ऋषि ने इसकी खोज करी और इसे ऊपर निकाला। उस दौरान हिमालय का दौरा भृगु ऋषि ने किया और इस तरह भृगु ऋषि अमरनाथ गुफा के दर्शन करने वाले पहले व्यक्ति बने।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 July 2024 at 16:12 IST