Akshaya Tritiya 2026: क्या है अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त, आज किए काम देंगे कभी न खत्म होने वाला फल

Akshaya Tritiya 2026: आज अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। आइए जानते हैं इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और पूजा करने के सही समय के बारे में।

Follow : Google News Icon  
Akshaya Tritiya 2026
Akshaya Tritiya 2026 | Image: freepik

Akshaya Tritiya 2026: साल 2026 की अक्षय तृतिया आज यानि कि 19 अप्रैल को मनाई जा रही है। तिथि को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन जरूर थी, लेकिन पंचांग के अनुसार सूर्योदय के समय तृतीया तिथि होने के कारण आज का दिन ही इस पर्व के लिए मान्य माना गया है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी बिना किसी विशेष समय के भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं आज सोना खरीदने के शुभ मुहुर्त से लेकर पूजा करने का सबसे सही तरीके के बारे में...

 तृतीया तिथि का सही समय

इस साल की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसी वजह से आज का पूरा दिन को शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही लोग अपनी सुविधा के अनुसार पूजा, खरीदारी या नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त

विधि-विधान से पूजा करने के लिए सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक का समय बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा करने से विशेष फल मिलने की मान्यता है।

खरीदारी का शुभ समय

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी का खास महत्व होता है। इस साल खरीदारी का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। ऐसे में लगभग पूरा दिन खरीदारी के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

Advertisement

क्या करें इस दिन

इस दिन सोना-चांदी या जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। नए काम या व्यवसाय की शुरुआत के लिए भी यह दिन उत्तम है। दान-पुण्य जैसे अन्न, जल और वस्त्र का दान करना लाभकारी माना जाता है। साथ ही पूजा-पाठ और मंत्र जाप करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

क्या नहीं करना चाहिए

अक्षय तृतीया के दिन झगड़ा, नकारात्मक सोच और गलत फैसले लेने से बचना चाहिए। बिना प्लानिंद के निवेश करने से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए। इस दिन किए गए अच्छे कामों को लंबे समय तक फलदायी माना जाता है, इसलिए सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी होता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, फिल्म ने 2 दिन में मचाई धूम
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड