Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, अक्षय कुमार की फिल्म ने 2 दिन में कलेक्शन से मचाई धूम

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को रिलीज हुए दो दिन बीत गए हैं। अब फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करके कब्जा जमाने की तरफ बढ़ रही है।

Follow : Google News Icon  
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2 | Image: X

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में शानदार उछाल दर्ज की है। इस फिल्म ने अभी से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म की कमाई में तेजी से बढ़ोतरी देख मेकर्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अब फिल्म 'भूत बंगला' ने कितनी कमाई कर ली है।

दूसरे दिन की कमाई में आया उछाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन की तुलना में यह आंकड़ा काफी ज्यादा है, जिससे साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म को फायदा पहुंचा रही है। हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 29 प्रतिशत रही और शोज की संख्या भी अच्छी-खासी दर्ज की गई।

दो दिनों का कुल कलेक्शन

फिल्म का दो दिनों का भारतीय नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म ने बनाई मजबूत पकड़

देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 60.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

फिल्म 'भूत बंगला' स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, असरानी और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आए। वहीं तब्बू का भी कैमियो देखने को मिला। सोशल मीडिया पर खासतौर पर अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके कई सीन वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed ने अब कॉफी से बनाई ऐसी शानदार ड्रेस, सनी लियोनी भी हैरान

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड