अपडेटेड 24 October 2024 at 14:25 IST

Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी व्रत कथा क्या है? पढ़ें स्याहु माता की कहानी

Ahoi Ashtami Vrat Katha 2024: अहोई अष्टमी की कथा क्या है? आज के दिन जरूर पढ़ें स्याहु माता की ये कहानी। इस लेख के माध्यम से जानें...

Ahoi Ashtami
Ahoi Ashtami | Image: social media

Ahoi Ashtami Vrat 2024: अक्सर महिलाएं शाम के समय अहोई माता की पूजा के दौरान व्रत कथा पढ़ती हैं। यदि आप भी आज के दिन शाम के वक्त अहोई माता के सामने कथा पढ़ना चाहती हैं तो ऐसे में आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यहां दी गई कथा आपके काम आ सकती है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कौन सी कथा अहोई माता के सामने पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

अहोई अष्टमी की कथा क्या है?

प्राचीन काल में एक साहूकार था। साहूकार के सात बेटे और सात बहू थीं। उसके एक बेटी भी थी, जो दीपावली के अवसर पर माइके आई थी। दीपावली पर घर को लीपने के लिए बहुएं मिट्टी लाने जंगल में गई तो उनके साथ नंद भी चली गई। जब वे मिट्टी खोद रहे थे तो गलती से स्याहु का एक बच्चा नंद के हाथों से मर गया। ऐसे में स्याहु मां ने बोला कि अब मैं तेरी भी कोक बांधूंगी। यह सुनकर बेटी डर गई उसने अपनी भाभियों से विनती की कि आप में से कोई एक अपनी कोख बंधवा ले। 

ऐसे में सबसे छोटी भाभी ने नंद के बदले अपनी कोख बंधाई। इसके चलते जब भाभी का बच्चा होता तो वह 7 दिन बाद मर जाता। जब पुत्रों की इस प्रकार मृत्यु होने लगी तो भाभी ने पंडित को बुलवाया और कारण पूछा तब पंडित ने सुरभि गाय की सेवा करने की सलाह दी। ऐसे में भाभी ने ऐसा ही किया और सेवा की, जिससे सुरभि गाय प्रसन्न हो गईं और स्याहु के पास ले गई। रास्ते में दोनों आराम करने लगीं तो अचानक से बहू ने देखा कि एक सांप गरूड़ पंखनी के बच्चे की तरफ जा रहा था। ऐसे में वह सांप को मार देती है। 

Advertisement

जब गरुड़ पंखनी वहां आती है तो उसे लगता है कि उसके बच्चे को मार दिया है। इस पर छोटी बहू को चोंच मारना शुरू कर देती है। पर छोटी बहू बताती है कि उसने आपके बच्चे को बचाया है। इसको सुन वो खुश हो जाती है और सुरभि व बहू को स्याहु के पास पहुंचा देती है। वहां स्याहु छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होकर सात पुत्र व सात बहू का आशीर्वाद देती है। जिस प्रकार से छोटी बहू का घर पुत्रों से भरा, उसी तरह सभी का घर पुत्रों से भरा रहे।

ये भी पढ़ें - राजा दशरथ की ये बहू सोती रही 14 साल, उठते ही देखा श्रीराम का राजतिलक

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 14:21 IST