राजा दशरथ की ये बहू सोती रही 14 साल, उठते ही देखा श्रीराम का राजतिलक

What happened to Urmila after Lakshman left? उर्मिला 14 साल तक क्यों सोई थी? उर्मिला ने क्या किया 14 वर्षों तक? जानें इस लेख के माध्यम से...

ramayana katha
उर्मिला ने क्या किया 14 वर्षों तक? | Image: social media

Why urmila slept for 14 years: रामायण काल में कई ऐसे राज छुपे हैं जिन पर से पर्दा अभी तक ढका हुआ है। उन्हीं में से एक राज यह भी था कि राजा दशरथ (King Dashrath) की चारों बहुओं में से एक बहु 14 सालों तक सोती ही रही और इसके पीछे कारण उनके पति थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला की। लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला 14 सालों तक सोती रही और इसके पीछे कारण लक्ष्मण जी ही थे। ऐसे में उर्मिला के सोने के पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि उर्मिला 14 सालों तक क्यों सोती रहीं और इसके पीछे लक्ष्मण जी कैसे जिम्मेदार हैं। पढ़ते हैं आगे…

उर्मिला ने क्या किया 14 वर्षों तक?

पौराणिक कथा के अनुसार, रावण के पुत्र मेघनाथ को एक वरदान प्राप्त था, जिसके अनुसार वह उसी के हाथों मारा जा सकता था जो 14 सालों तक ना सोया हो। ऐसे में लक्ष्मण जी 14 सालों तक श्री राम और माता-पिता की सेवा में लगे रहने के कारण नहीं सो पाए। उनके बदले में उर्मिला राजमहल में 14 साल तक सोती रहीं। ऐसे में जब रावण का वध करके श्री राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ वापस अयोध्या लौटे तो राजतिलक की तैयारी शुरू हो गई। 

उस दौरान लक्ष्मण जी जोर-जोर से हंसने लगे। जब सबने इस हसी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें राम जी के राजतिलक के इस दिन का इंतजार बरसों से था और अब वह दिन आया तो उन्हें सोने जाना होगा। उन्होंने बताया कि वनवास से पहले निद्रा देवी को एक वचन दिया था जिसे अब पूरा करना जरूरी है। वचन था कि 14 वर्षों के लिए निद्रा देवी लक्ष्मण जी को बिल्कुल परेशान नहीं करेंगी, उनकी जगह पर उर्मिला सोएंगी और जब वे अयोध्या लौटेंगे तो उर्मिला की नींद टूट जाएगी और लक्ष्मण जी को सोना होगा। ऐसे में अब वह सोने जाएंगे और वे राजतिलक नहीं देख पाएंगे इसलिए उर्मिला ने अपनी आंख खोलते ही राज तिलक देखा। 

Advertisement

उर्मिला ने लक्ष्मण को दिया वादा कैसे पूरा किया?

हालांकि उर्मिला ने लक्ष्मण जी से यह वादा किया था कि वह उनकी सास और अन्य परिजनों की सेवा करेंगी। ऐसे में उर्मिला ने 14 साल सोने के बावजूद भी अपना यह वादा भी पूरा किया। क्योंकि माता सीता ने अपना ही एक वरदान उर्मिला को दिया था, जिसके अनुसार उर्मिला एक साथ तीन काम कर सकती थीं।

ये भी पढ़ें - कुबेर और कुंभकर्ण थे भाई-भाई? जानें 6 महीने सोना और 1 दिन जागने की कहानी

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड