अपडेटेड 6 September 2024 at 07:05 IST
Aaj ka Rashifal: शत्रु करेंगे वार, मिल सकती है हार, हो जाएं सतर्क...
Aaj ka Rashifal in hindi 6th september 2024: आज का दिन यानी 6 सितंबर का दिन आपका कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj ka Rashifal in hindi 6th september 2024: आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आज का दिन यानी 6 सितंबर का दिन कैसा जाने वाला है? क्या ये अच्छा जाएगा या तनाव भरा जाएगा, यदि आपके मन में भी ये सवाल हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपका आज का दिन (6th september 2024) कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को बता दें कि आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है। वहीं व्यापार, प्रेम और संतान के लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करें।
वृषभ राशि
इनको बता दें कि आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। वहीं बच्चों की तरफ से भी कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। प्रेम में विवाद करने से बचें। व्यापार ठीक रहेगा। काली मां को प्रणाम जरूर करें और अपने पास हरी वस्तु रखें।
Advertisement
मिथुन राशि
मिथुन राशि को आज ध्यान देना जरूरी है। ग्रह कलेश के संकेत मिल रहे हैं। सीने में विकार के अलावा और भी दिक्कत हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति सही है। काली मां को प्रणाम जरूर करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन थोड़ा तनाव भरा भी हो सकता है। अपने पास हरी वस्तु को जरूर रखें।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को बता दें कि आज व्यापार अच्छा रह सकता है। लेकिन धन हानि के संकेत भी मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है पर स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दें। हरी वस्तु को अपने पास रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन का तनाव भरा हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य को लेकर भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम और संतान के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। अपने पास हरी वस्तु को रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातक आज थोड़ा सा सतर्क रहें। उनका दिन कुछ खास नहीं जाने वाला है। व्यापार में मध्यम स्थिति बनी रहेगी। वहीं स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को बता दें कि आज का दिन उनके लिए तनाव भरा हो सकता है। यह किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें कष्ट की स्थिति बन सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। काली मां को प्रणाम करना न भूलें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बता दें कि आज सीने में विकार की स्थिति बनी हुई है। वहीं व्यापार की स्थिति भी माध्यम दिख रही है। प्रेम संतान ठीक रहेगा। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातक आज यात्रा पर जा सकते हैं। वही यात्रा के दौरान किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं। मान सम्मान की हानि हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम संतान से संबंधित दिक्कत नहीं होगी। काली मां को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक चोट का शिकार हो सकते हैं। वहीं किसी बड़ी परेशानी में भी आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। माता-पिता को प्रणाम जरूर करें। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। आज स्थिति थोड़ी प्रतिकूल है। नौकरी में भी स्थिति मध्यम है। व्यापार भी थोड़ा मध्यम रह सकता है। आज के दिन गणेश जी को जरूर प्रणाम करें और अपने पास हरी वस्तु को रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 September 2024 at 07:04 IST