Hartalika Teej 2024 Muhurat: हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है? जानें सही समय...
What is the time for Hartalika Teej puja? हरतालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त कब है? जान लें पूजा का सही समय...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Hartalika teej 2024 puja timings: हरितालिका तीज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। ऐसे में महिलाएं बड़ी धूमधाम से इस दिन को मनाती हैं। इस दिन अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए वह निर्जला व्रत भी रखती हैं। बता दें कि हर साल हरितालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा के लिए कौन सा शुभ मुहूर्त है और इस दिन का क्या महत्व है, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं किस मुहूर्त (Time for Hartalika Teej puja) में पूजा कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे…
हरतालिका तीज 2024 का समय क्या है?
- बता दें कि हरितालिका तीज की पूजा का मुहूर्त सुबह 6:02 से शुरू होगा। वहीं आप 8:33 तक अपनी हरितालिका की पूजा कर सकती हैं। यानी पूजा करने की अवधि 2 घंटे 31 मिनट है।
- वहीं यदि आप अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना चाहते हैं तो ऐसे में आप सुबह 11:54 से दोपहर 12:44 तक अपनी पूजा कर सकते हैं।
- महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वह राहुकाल में हरितालिका तीज की पूजा ना करें। बता दें कि राहुकाल 10:45 से दोपहर 12:19 तक रहेगा। ऐसे में इस बीच पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होगा।
- वहीं कुछ लोग ब्रह्म मुहूर्त में ही पूजा करते हैं। बता दें कि ब्रह्म मुहूर्त 4:30 से 5:16 तक रहने वाला है।
हरितालिका तीज का महत्व
- इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए माता पार्वती की पूजा करती हैं।
- वहीं दांपत्य जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए विधि विधान से पूजा भी करती हैं।
- बता दें कि अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महिलाएं इस व्रत को रखती हैं।