अपडेटेड 9 July 2025 at 08:45 IST
Aaj ka Rashifal: आज इन लोगों को होगा धन लाभ, मिलेगी खुशखबरी, जानें 12 राशियों का राशिफल
Aaj ka Rashifal 9th July 2025: 9 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसे जाने वाला है, जानते हैं इसे लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal: बता दें कि 12 राशियों का राशिफल ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर तय किया जाता है। चूंकि इन दिनों मंगल और केतु सिंह राशि में है और चंद्रमा धनु राशि में हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि 12 राशियों का दिन आज यानी 9 जुलाई को कैसे जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आज यानि 12 राशियों का जिन कैसा जाएगा।
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। कार्य में विधघ्न खत्म हो सकते हैं। समय पहले से अच्छा हो सकता है। प्रेम संतान में व्यापार के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। हालांकि कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
आज परिस्थितियों प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा जाने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
Advertisement
कर्क राशि
आज शत्रु आपके अपने बनकर रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब हो सकता है। ऐसे में सतर्क रहें। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
आज भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचें। लिखने पढ़ने में आज समय व्यक्ति हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार अच्छा है। अपने पास पीली वस्तु को जरूर रखें।
Advertisement
कन्या राशि
आज आपके घर में कोई उत्सव हो सकता है। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों में स्थिति अच्छी हो सकती है। आज गृहकलेश की संभावना है। भगवान विष्णु को प्रणाम जरूर करें।
तुला राशि
रोजगार में तरक्की हो सकती है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य भी ठीक है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रह सकते है। व्यापार ठीक है। निवेश अभी ना करें और पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं प्राप्त हो सकती हैं। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
आज मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
आज कमाने के नए-नए रास्ते मिल सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
आज कोर्ट कचहरी में जीत हासिल हो सकती है। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। व्यापार भी ठीक है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पीली वस्तु को अपने पास से जरूर रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 08:45 IST