अपडेटेड 8 November 2024 at 07:03 IST
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन इन राशि के लोगों को होगा व्यापार में लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?
Aaj Ka Rashifal 8th November: आज यानि 8 नवंबर का दिन वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए स्पेशल होने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 8th November: आज यानि 8 नवंबर का दिन वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए स्पेशल होने वाला है जबकि तुला, मिथुन राशि वाले लोगों को थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा कपल को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। माता-पिता की सलाह जरूर मानें और आज अपनी जिंदगी में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। घर में लक्ष्मी आने से दिन शानदार बीतेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
Advertisement
आज का दिन आपका ठीकठाक बीतेगा। किसी इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार की समस्याएं आपको परेशान जरूर कर सकती हैं। आज आप किसी चीज में पैसा इनवेस्ट भी कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
Advertisement
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तनाव भरा बीतने वाला है। आज किसी की बातों में आकर कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। इसके अलावा, आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज आपको अपने करियर में कामयाबी मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा खासा प्रॉफिट होने की भी उम्मीद है। घरवालों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है जिसे दूर करने की कोशिश करें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
सिंह राशि वाले लोग आज का दिन संभलकर बिताएं। आज किसी पुराने दुश्मन से मुलाकात हो सकती है। मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जो शानदार होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। बिजनेस में फायदा मिलेगा और परिवार में भी खुशखबरी आने की उम्मीद है।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज का दिन मिला-जुला बीतने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट की उम्मीद है और ऑफिस में भी दिन अच्छा बीतेगा। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसे दूर करने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक बितेगा। बिजनेस में गुड न्यूज मिल सकती है और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। छात्रों को भी नए-नए मौके मिलेंगे। घर में किसी की शादी पक्की हो सकती है।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वाले लोग आज का दिन अच्छा बिताएंगे। परिवारवालों के साथ खूब मस्ती करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। किसी चीज को लेकर परेशान हैं तो उसे भुलाकर अच्छा समय बिताएंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी भी तरह की लड़ाई से बचने की कोशिश करें। बिजनेस में भी अहम फैसले ले सकते हैं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। परिवार में भी किसी से लड़ाई हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार बीतने वाला है।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मीन राशिफल का दिन ज्यादा अच्छा नहीं बीतने वाला। आज कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। ऑफिस में किसी के भी आगे ना झुके और डटकर खड़े रहें। किसी भी जल्दबाजी के काम से बचें। हालांकि, घरवालों के साथ आपका आज का दिन मस्ती भरा बीतेगा।
ये भी पढ़ेंः Chhath Puja: दिल्ली से UP-बिहार तक, जानिए सूर्यास्त-सूर्योदय का समय
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 November 2024 at 07:03 IST