Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, लव लाइफ और करियर दोनों में मिलेगी सफलता, सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: शुक्रवार, 8 मई का दिन कई राशियों का खुशियों से भरा बीतेगा। तो कुछ को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। मेहनत करने वालों को फल मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी/सप्तमी तिथि है। चंद्रमा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से गुजरते हुए मकर राशि में गोचर कर रहा है। शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे दिन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कई राशियों को करियर, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छी प्रगति संभव है। कोई पुराना और अटका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्चे पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
आपका दिन मिला जुला बीतेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज थोड़ी व्यस्तता रहेगी। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव लेने से बचें। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer)
आज का आपका दिन अनुकूल है। नौकरी में प्रमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ की भी संभावना बन रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।
सिंह राशि (Leo)
आपका दिन सामान्य बीतेगा। उत्साह बना रहेगा। यात्रा या संपर्क से फायदा हो सकता है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चे पर ध्यान दें।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-छोटी गलतियां परेशानी दे सकती हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। काम में धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें। शाम को आराम फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि (Libra)
आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत बनी रहेगी। छात्र सफलता पाएंगे। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज मानसिक तनाव रह सकता है। काम में बाधाएं आएंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इन्हें हल कर लेंगे। आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें। जीवनसाथ हर मोड़ पर साथ निभाएगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आपका दिन शानदार बीतेगा। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी या व्यापार में अच्छी प्रगति के आसार हैं। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा
मकर राशि (Capricorn)
आपका दिन सामान्य बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। करियर में उन्नति के योग है। आर्थिक लाभ भी संभव है। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा काम से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ रोमांचक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताएं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। शाम के समय किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है।