अपडेटेड 7 September 2024 at 06:55 IST
Aaj ka Rashifal: दुश्मन होंगे परास्त, पर खर्चे होंगे हजार, जानें कैसा जाएगा 12 राशियों का दिन
Aaj ka Rashifal 7th september 2024 in HIndi: क्या आप भी सोच रहे हैं कि आज 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 7th september: मेष राशि से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा जाने वाला है, यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो इसका उत्तर आपको इस लेख में दिया जा रहा है। जी हां, इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
मेष राशि
आज का दिन इनका काफी अच्छा जाने वाला है। जीवन साथी के साथ अच्छे संपर्क बनेंगे। रोजगार में भी तरक्की होगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा। व्यापार में उन्नति होगी। सूर्य को जल देना ना भूलें।
वृषभ राशि
आज का दिन इन जतकों के लिए थोड़ा सा उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार भी सही रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना ना भूलें। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को बता दें कि आज स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम में वृद्धि हो सकती है। व्यापार मध्यम रह सकता है। किसी भी अनचाही खरीदारी से बचें। लाल वस्तु को अपने पास रखें।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज खुश हो जाएं। उन्हें आज का दिन सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रह सकता है। प्रेम और संतान से संबंधित अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बता दें कि आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मन में बेचैनी हो सकती है। घबराहट बनी रह सकती है। ऐसे में धन का प्रयोग करने से बचें। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। अपने पास आज के दिन हरि वस्तु को जरूर रखें।
Advertisement
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक आज खुश हो जाएं। आज वह आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। स्वास्थ्य हालांकि नरम-गरम रह सकता है। फिर भी पहले से अच्छा दिन जाएगा। प्रेम और संतान से संबंधित अच्छी सूचना मिलेंगी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक आज अधिक खर्च कर सकते हैं, जिसके कारण उनका मन परेशान रह सकता है। हालांकि कोई डर भी उन्हें सता सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम, संतान सुख अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातक को आज रुका हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान से संबंधित अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को बता दें कि आज कोर्ट कचहरी में विजय हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। संतान से संबंधित सूचना अच्छी मिल सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
इन जातकों को बता दें कि आज भाग्य उनका साथ देने वाला है। रोजगार में तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापार बहुत अच्छा जाएगा। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक सावधान हो जाएं। आज चोट लग सकती है। किसी बड़ी परेशानी का भी सामना कर सकते हैं। हालांकि स्थिति अनुकूल प्रतिकूल दोनों रह सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम हो सकता है। काली जी को प्रणाम जरूर करें और सफेद वस्तु को अपने पास रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 September 2024 at 06:52 IST