अपडेटेड 7 July 2025 at 08:38 IST
Aaj ka Rashifal: आज कुछ लोगों को होगा फायदा तो कुछ का नुकसान, जानें 12 राशियों का कैसा जाएगा दिन
Aaj ka Rashifal 7th July 2025: आज यानी 7 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 7th July 2025: बता दें कि किसी भी व्यक्ति का राशिफल ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। ऐसे में आज यानि 7 जुलाई का दिन 12 राशियों के लिए कैसा जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन आज कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य पर आज जरूर ध्यान दें। हालांकि व्यापार ठीक है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
आज अपनों का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा है। संतान के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
मिथुन राशि
बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रह सकता है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
Advertisement
कर्क राशि
यात्रियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। हालांकि जीवनसाथी के साथ थोड़ी तू तू मैं मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार सही है। लिखने पढ़ने में आज दिन व्यतीत हो सकता है। लाल वस्तु को अपने पास से जरूर रखें।
सिंह राशि
आज कलह क्लेश हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
Advertisement
कन्या राशि
आज पराक्रम रंग ला सकता है। रोजगार में तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
तुला राशि
स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम संतान के साथ भी स्थिति ठीक है। हालांकि आज कहीं भी निवेश न करें। आज के दिन लाल वस्तु का दान जरूर करें।
वृश्चिक राशि
आज रोजगार में तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। व्यापार आपका अच्छा रह सकता है। अपने पास लाल वस्तु को जरूर रखें।
धनु राशि
आज थोड़ा खर्च बढ़ सकता है। मन परेशान रह सकता है। व्यापार भी अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति बेहद अच्छी है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
आज यात्रा के योग बन सकते हैं। कहीं बाहर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरी करने वाले हैं तो उन्नति हासिल हो सकते हैं। आज के दिन लाल वस्तु का दान जरूर करें।
कुंभ राशि
कोर्ट कचहरी में विजय हासिल हो सकती है। पिता का साथ मिल सकता है। व्यापार की स्थिति भी अच्छी है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरि वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
आज भाग्य साथ दे सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्य में यदि कोई विघ्न आया हुआ है तो वो भी दूर हो सकता है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
ये भी पढ़ें - Jamun: डायबिटीज मरीजों के लिए सबसे फायदेमंद जामुन
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 08:38 IST