अपडेटेड 6 July 2025 at 08:36 IST
Aaj ka Rashifal 6th July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह की एकादशी तिथि है, जिसे देवशयनी एकादशी भी कहते हैं। आज के दिन तुला राशि में चंद्रमा का गोचर होगा। कई राशियों के लिए आज, 6 जुलाई का दिन कई राशियों का अच्छा बीतेगा। कई लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन?
मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। घरवालों के साथ आज कुछ सुकून के पल आपको बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
आपका दिन सामान्य बीतेगा। लंबे समय से अटके काम आज पूरे होते दिखने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। छात्रों को आज मेहनत का फल मिलेगा। दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें।
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज काम का बोझ आप पर बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत के रिजल्ट भी मिलते दिखेंगे। परिवारवालों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में सुख शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन बढ़िया बीतेगा। बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद भी सुलझते दिखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
आपका दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को आज अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। दोस्तों के सहयोग से हर काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना है। गुस्से पर काबू रखें।
कन्या राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपके दुश्मनो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले माता-पिता की सलाह जरूर लें।
तुला राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बीतने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का खाने से बचें।
आपका दिन परेशानियों से भरा बीतेगा। किसी करीबी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। पैसा उधार लेने से बचें। जीवनसाथी का हर हाल में आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा।
आपका दिन मिला जुला बीतने वाला है। मन थोड़ा अशांत रहेगा। किसी पुराने और खास मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि वालों का आज का दिन सामान्य बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। मन आज प्रसन्न रहेगा। समाज में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। अविवाहित लोगों को आज किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सका है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधान बरतें।
आपका दिन अच्छा बीतेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज वरिष्ठ व्यक्तियों से सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य संबधी किसी समस्या को लेकर थोड़ी उलझन में रह सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 08:36 IST