अपडेटेड 6 November 2025 at 07:05 IST

Aaj Ka Rashifal 6 November 2025: आज मिथुन, तुला समेत इन 3 राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 6 November 2025: आज गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से 12 राशियों के बारे में जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 6 November 2025
Aaj Ka Rashifal 6 November 2025 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 6 November 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज से मार्गशीर्ष महीने का आरंभ हो चुका है और गुरुवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और मनचाहे परिणाम भी मिल सकते हैं। अब ऐसे में आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन नए-नए विचार लेकर आया है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको कोई इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरो-ताजा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना है। आपकी सभी समस्या जल्द ही हल होगी। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके जीवन में थोड़ा उतार-च़ढ़ाव रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस में बड़ी सफलता लेकर आया है। आप भविष्य की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपे काम को लेकर प्रशंसा हो सकती है।

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार हो सकता है।

धनु राशि

आज धनु राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा।  प्रॉपर्टी संबंधी मामले में लाभ हो सकता है। अगर आप बाहर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो दही-चनी खाकर ही जाएं।

ये भी पढ़ें - Bihar Election 2025 Live: थोड़ी देर में शुरू होगी पहले चरण के लिए वोटिंग, 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम माना जा रहा है। आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आज आप नया काम सीखेंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति लेकर आया है। आप किसी समारोह में जा सकते हैं। करियर में उन्नति मिल सकती है। आर्थिक लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी समस्या खुद हल करें। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। जिससे आप खुश रहेंगे।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 November 2025 at 07:05 IST