नहीं मिल रही नौकरी से हो रहे परेशान? मुनाफे का है इंतजार... आज ही मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज यानी कि सोमवार 5 अगस्त का दिन मेष, मिथुन समेत कई राशियों के लिए लाभदायक हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal | Image: Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी कि सोमवार 5 अगस्त का दिन मेष, मिथुन समेत कई राशियों के लिए लाभदायक हो सकता है। ऐसे में आज का दिन बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आज आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में कोई जरूरी काम पूरा करने को मिल सकता है। इतना ही नहीं आपके काम की प्रशंसा भी होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन का बेहद खर्चीला होने वाला है। गुस्से में आज कोई भी निर्णय न लें वरना आपको पछताना पड़ सकता है। ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। परिवार के साथ तालमेल में समस्या आ सकती है। विद्यार्थी हैं तो आज मन लगाकर पढ़ाई करें।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इसमें आपको सफलता हाथ लग सकती है। आज किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से बचें। धैर्य से काम लें। वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का दिन प्यार के मामले में सुखी रहेगा। आप रिलेशनशिप से संबंधित जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। बिजनेस में अगर सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो आपको मुनाफा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले आज अपने क्रश से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच ना करें। आप ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें। हो सकता है कि आज आपको कुछ सरप्राइज भी मिल जाए।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर कोई बुरी खबर मिलने का अनुमान है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। हालांकि, परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज मन को शांत रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए  आज का दिन बेहद खर्चीला होने वाला है। गुस्से में आज कोई भी निर्णय न लें वरना आपको पछताना पड़ सकता है। ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। परिवार के साथ तालमेल में समस्या आ सकती है। विद्यार्थी हैं तो आज मन लगाकर पढ़ाई करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज आपको आय के कई स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। ऑफिस में सैलरी बढ़ने का योग है। आज आपको कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। फैमिली के साथ टाइम जरूर बिताएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। काम का ज्यादा प्रेशर लेने से बचें। टीम मेम्बर्स के साथ बनाकर चलें। परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी भी चीज पर खर्च करने से पहले कई बार सोचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। हेल्थ का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले आज परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें। परिवार के साथ अपने मन की बातें शेयर करें। आपका तनाव दूर होगा और इससे आपको काफी हल्का महसूस होगा। 

यह भी पढ़ें: आरक्षण की आग में फिर जला बांग्लादेश, हिंसक प्रदर्शन में अब तक 100 की मौत; पूरे देश में कर्फ्यू लागू

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड