अपडेटेड 4 July 2025 at 08:12 IST
Aaj ka Rashifal: आज ये लोग थोड़ा हो जाएं सतर्क वरना हो सकता है भारी नुकसान, जानें कैसा जाएगा 12 राशियों का दिन
Aaj ka Rashifal 4th July 2025: आज यानी 5 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 4th July 2025: बता दें कि इन दिनों सूर्य और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं केतु और मंगल सिंह राशि में विराजमान हैं। ऐसे में 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आज यानी 4 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज रोजगार में तरक्की होगी। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार तीनों ही अच्छे हैं। प्रेमी प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
वृषभ राशि
आज जातकों को बता दें कि बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। शत्रु से मित्रता हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही अच्छे हैं। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
मिथुन राशि
आज बच्चों की सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अपने इमोशंस पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहस हो सकती है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
Advertisement
कर्क राशि
स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति बेहद अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
आज जातकों को बता दें कि आज अपनों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य में बेहद ही सुधार आ सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
Advertisement
कन्या राशि
बता दें कि आज अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। व्यापार में भी उतार चढ़ाव आ सकते हैं। निवेश पर काबू रखें। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
तुला राशि
आज आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। जिन चीजों की जरूरत होगी वे प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।
वृश्चिक राशि
आज खर्च बढ़ सकता है। मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
पुराने स्रोत से पैसा आ सकता है। धन कमाने के अन्य रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। लाल वास्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
आज कोर्ट कचहरी में विजय हासिल हो सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रह सकती है। प्रेम संतान के साथ भी स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
आज भाग्य साथ दे सकता है। रोजगार में तरक्की हो सकती है। कार्यों में विघ्न दूर हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। सफेद वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
आज चोट लग सकती है। किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को सफेद वस्तु जरुर चढ़ाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 July 2025 at 08:12 IST