अपडेटेड 3 October 2024 at 07:40 IST
Aaj ka Rashifal: 12 राशियों के लिए नवरात्रि का पहला दिन कैसा? जरूर करें मां काली को प्रणाम
Aaj ka Rashifal 3rd october 2024 in hindi: आज का दिन यानी नवरात्रि का पहला दिन 12 राशियों का कैसा जाने वाला है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 3rd october 2024 in hindi: ग्रह नक्षत्र की चाल पर हमारा राशिफल निर्धारित होता है। हालांकि आज पहला नवरात्रा है और आज12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को बता दें कि आज उनका दिन कुछ तनाव भरा जा सकता है। ऐसे में ये लोग थोड़ा सतर्क हो जाएं। वहीं व्यापार अच्छा है। संतान को लेकर सावधान हो जाएं और आज के दिन हरी वस्तु का दान जरूर करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों को बता दें कि आज दिन थोड़ा सा प्रतिकूल जा सकता है। ऐसे में इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तू तू मैं मैं हो सकती है। संतान से संबंधित कोई बुरी खबर मिल सकती है। हालांकि आज के दिन अपने पास हरी वस्तु को जरूर रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज किसी खरीदारी का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि ग्रह क्लेश की भी संभावना है। व्यापार मध्यम रह सकता है। आज के दिन काली मां को प्रणाम करना ना भूलें।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को बता दें कि आज उन्हें कोी नकारात्मक सूचना सुनने को मिल सकती है। वहीं कान, नाक से संबंधित समस्या भी हो सकती है। व्यापार मध्यम है। संतान, प्रेम सब अच्छा है। आज के दिन लाल वस्तु को अपने पास जरुर रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। हालांकि मुख रोग का शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान सब अच्छा है। आज के दिन पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक मन में बेचैनी महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापार मध्यम रह सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कन्या राशि वाले जातक आज के दिन हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
तुला राशि
तुला राशि वाले आज रिस्क लेने से बचें। मानसिक स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। वही नेत्रों से संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक आज किसी नकारात्मक सूचना का सामना कर सकते हैं। वहीं आय में उतार चढ़ाव हो सकता है। ऐसे लोग मानसिक स्वास्थ्य का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन हरी वस्तु का दान जरूर करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातक आज कोर्ट कचहरी में जाने से बचें। वहीं पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। व्यापार मध्यम है। संतान, प्रेम अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक आज किसी चोट चपेट का शिकार हो सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य में भी दिक्कत हो सकती है। व्यापार मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों बता दें कि आज का दिन उनके लिए सामान्य है। नौकरी चाकरी में स्थित मध्यम बनी रह सकती है। वहीं जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मीन राशि वाले जातक आज गणेश भगवान को प्रणाम जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 October 2024 at 07:33 IST