अपडेटेड 2 October 2024 at 23:23 IST
Shailputri Puja Vidhi: कौन थीं मां शैलपुत्री, पहले दिन क्यों होती है पूजा? जानें क्या है वजह
Navratri का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शैलपुत्री माता कौन थीं और पहले दिन इनकी पूजा क्यों की जाती है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Navratri ke pehle din maa shailputri ki puja kyo hoti hai: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत कल यानी 3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से हो रही है। जिसका समापन 12 अक्टूबर दिन शनिवार को दशमी तिथि में होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां भगवती के भक्त नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसका पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता शैलपुत्री कौन थीं और पहले ही दिन इनकी पूजा क्यों की जाती है? नहीं... तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं।
आपको बता दें कि नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा के जिस स्वरूप की पूजा की जाती है वह माता पार्वती का स्वरुप है। इनका जन्म पर्वतराज हिमालय के घर हुआ था, जिसकी वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मान्यता है कि देवी पार्वती ने पूर्व जन्म में प्रजापति दक्ष की पुत्री सती के रूप में जन्म लिया था और जब उन्होंने अपने उस रूप का त्याग किया तब उसके बाद उन्होंने पर्वतराज हिमालय के घर में दुबारा शैलपुत्री के रूप में जन्म लिया।
भगवान शिव से क्या है शैलपुत्री माता का नाता?
पौराणिक कथा के मुताबिक देवी पार्वती ने पूर्वजन्म में पति भगवान शिव को पुन: पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप की थी, जिसके बाद उनके तप से प्रसन्न होकर शिव जी ने एक बार फिर से पार्वती माता को पत्नी के रुप में स्वीकार किया था। जिसके बाद दोनों कैलाश पर चले गए, लेकिन हर साल माता पार्वती नवरात्रि के मौके पर अपने मायके पृथ्वी लोग आती हैं।
नवरात्रि के पहले दिन क्यों होती है मां शैलपुत्री की पूजा?
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज ने अपनी पुत्री यानी माता शैलपुत्री का स्वागत पृथ्वी पर किया था। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 October 2024 at 23:18 IST