अपडेटेड 31 October 2025 at 07:14 IST
Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक किन राशियों के लिए आज का दिन रहने वाला है भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। किसे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और किसे सावधानी से काम करने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों का संबंध ग्रह और नक्षत्रों से जोड़ा जाता है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर होने से राहु और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा जिससे ग्रहण योग प्रभावी रहेगा। अब ऐसे में आज शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है।
आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कोई भी काम करने से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज भागदौ़ हो सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आपको पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
Advertisement
आज मिथुन राशि वालों का दिन
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
आज कर्क राशि वालों का दिन
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा लेकर आया है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
Advertisement
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन में नए बदलाव आएंगे। आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है। पिता का साथ मिलेगा।
आज तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायी रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आलस छोड़कर काम पूरा करें। सभी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़े जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें - Shukra Gochar 2025: तुलसी विवाह के दिन शुक्र को होगा महागोचर, इन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा धन और शोहरत
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि के जातकों के लिए दिन सौभाग्यशाली माना जा रहा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। आप यात्रा पर जा सकते हैं।
आज मकर राशि वालों का दिन
मकर राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक शांति लेकर आया है। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज सरकारी क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। पलव प्रपोजल मिल सकता है।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की लेन-देन करने से बचें।
आज मीन राशि वालों का दिन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। आप धैर्य से काम लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 31 October 2025 at 07:14 IST