Aaj Ka Rashifal: प्यार में बढ़ेगी नजदीकियां लेकिन भावनाओं पर रखना होगा कंट्रोल, रोमांस और रिश्तों के लिए खास है आज का दिन, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज यानि 3 मई को कई राशियों के लिए खास दिन होने वाला है। कुछ लोगों के प्यार में नजदीकियां आएंगी, वहीं कुछ लोगों को अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानि 3 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम और रिश्तों के लिहाज से बेहद खास संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल आज भावनाओं, संवाद और आपसी समझ को प्रभावित कर रही है। कुछ राशियों के लिए यह दिन रोमांस और खुशी से भरा रहेगा जबकि कुछ को अपने रिश्तों में धैर्य और समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। आज रिश्तों में विश्वास और संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी रहेगा। आइए आपको बताते हैं सभी राशियों का कैसा रहने वाला है आज का दिन।
मेष राशि
आज का दिन रोमांस और उत्साह से भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा और सिंगल लोग भी आज के दिन अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।
वृषभ राशि
लव लाइफ में संयम रखने की जरूरत है। छोटी बातों पर विवाद से बचें और साथी की बातों को समझने की कोशिश करना होगा नहीं तो दिक्कत आ सकती हैं। आपका लकी नंबर 18 और कलर पर्पल है।
मिथुन राशि
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा होने वाला है। रिश्तों में मजबूती आएगी और मन की बात कहने का सही समय है। आपका लकी नंबर 7 है और लकी कलर ग्रीन है।
Advertisement
कर्क राशि
भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। पुराने मुद्दों को लेकर बातचीत हो सकती है इसलिए धैर्य रखें। आपका लकी नंबर 6 है और लकी कलर सिल्वर रहेगा।
सिंह राशि
अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी है। साथी की भावनाओं को समझें और संवाद को मजबूत करें। लकी नंबर 4 होगा और लकी कलर ग्रे रहेगा।
Advertisement
कन्या राशि
आज का दिन संतुलित और सुखद रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं और भविष्य की योजनाएं बनेंगी। लकी नंबर 2 होगा और लकी कलर पीच होने वाला है।
तुला राशि
आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा और प्रपोज करने के लिए भी अच्छा समय है। लकी नंबर 17 और लकी कलर लाइट ब्राउन रहेगा।
वृश्चिक राशि
गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। छोटी बातों को बड़ा न बनाएं वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। लकी नंबर 3 और लकी कलर मैरून है।
धनु राशि
प्रेम जीवन में सकारात्मक समय है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी और डेट या यात्रा का प्लान बन सकता है। लकी नंबर 11 और लकी कलर गोल्डन रहेगा।
मकर राशि
रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। काम की व्यस्तता के बीच पार्टनर को समय देने की कोशिश करें। लकी नंबर 1 और लकी कलर डार्क रेड रहेगा।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नए रिश्ते की शुरुआत के भी संकेत हैं। लकी नंबर 22 और लकी कलर बेज है।
मीन राशि
आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और शादीशुदा लोगों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। लकी नंबर 5 और लकी कलर व्हाइट रहने वाला है।