Summer Cooling Drink

Summer Cooling Drink: गर्मियों में रामबाण है ये पुदीना शिकंजी! माइंड होगा फ्रेश और गर्म लपटें होगी छूमंतर; बस मिलाएं ये 1 जादुई चीज

Summer Cooling Drink: चिलचिलाती गर्मियों के मौसम में लू बढ़ती हुई गर्म लपटें शरीर की एनर्जी को सोख लेती हैं। ऐसे में ठंड़े- ठंड़े पुदीने से बनी हुई शिकंजी आसानी से प्यास बुझा देती है। इसके साथ ही शरीर के अंदर ठंडक भी देती है। लेकिन इस शिकंजी को पावर ड्रिंक बनाने वाली एक जादुई चीज होती है, जिसकी तासीर काफी ठंडी होती है। ये आपको भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करती है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है ये गर्मी को खींचने वाली ये सीक्रेट चीज और पुदीने की शिकंजी बनाने का तरीका।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शिकंजी को पावर ड्रिंग बनाने वाली जादुई चीज है वो है गोंद कतीरा। इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है। इसे पुदीने के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर की थकान मिट जाती है। साथ ही दिमाग ठंडा और पाचन बेहतर रहता है। 

Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पुदीने की शिकंजी बनाने की जरूरी सामग्री 

  • ताजा पुदीना पत्तियां
  • भिगोया हुआ गोंद
  • नींबू का रस
  • काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर
  • चीनी या शहद (स्वादानुसार)
  • ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े
Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पहले पुदीने की पत्तियों को पानी से साफ करके बारीक पीस लेंगे। अब एक ग्लास में भिगोया हुआ गोंद कतीरे को दो चम्मच डालेंगे। इसमें पुदीने का पेस्ट, नींबू का रस, काला नमक और जीरा पाउडर को मिला देंगे। 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके ऊपर से चिल्ड वॉटर डालेंगे। इसमें चीनी या फिर सेहत को ध्यान में रखते हुए आप शहद को भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे भी मिलाएं। अब चम्मच से इसे दोबारा चलाएंगे। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गोंद कतीरे वाली पुदीने की शिकंजी तैयार है, ये सिर्फ शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए ही नहीं, बल्कि ऑफिस या बाहर से आने के बाद होने वाली थकान को तुरंत मिटाने के लिए भी आप बनाकर पी सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रोजाना एक ग्लास इस गोंद कतीरे वाली पुदीने की शिकंजी को पीने से गर्म लपटों से बचा जा सकता है।  पुदीना शिकंजी और गोंद कतीरा का मेल बड़ों से लेकर बच्चों तक दोनों के लिए बेस्ट समर ड्रिंक है। 

Image: FREEPIK
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड