अपडेटेड 29 November 2025 at 07:29 IST

Aaj ka Rashifal 29 November 2025: बढ़ेंगी कठिनाइयां या बरसेगी शनि महाराज की कृपा? जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope In Hindi: आज का दिन मिश्रित परिणामों से भरा रहेगा। कुछ राशियों पर शनि की विशेष कृपा रहेगी, जबकि कुछ को अपने कामों में थोड़ी सावधानी और धैर्य की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि 29 नवंबर 2025 आपका दिन कैसा रहेगा और आपका लकी कलर क्या है।

aaj-ka-rashifal-29-november-2025-saturday-horoscope-for-all-zodiac-sign-shanivar lord shani dev
राशिफल 29 नवंबर 2025 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 29 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत लेकर आ रहा है। कुछ लोग शनि महाराज की विशेष कृपा के कारण तरक्की की ओर बढ़ेंगे, जबकि कुछ को धैर्य और संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। तो चलिए जानते हैं आज आपका दिन कैसा बीतेगा और कौन-सा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा। आज के दिन जल्दबाजी करने से बचें।

लकी कलर: लाल

Uploaded image

वृषभ (Taurus)

आज आपको परिवार और काम दोनों में संतुलन बनाना होगा। इसके अलावा खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। नई शुरुआत करने से पहले सलाह लें।

Advertisement

लकी कलर: गुलाबी

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता है लेकिन मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा। आपको किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करना है।

Advertisement

लकी कलर: हरा

कर्क (Cancer)

आज के दिन आपकी राशि में धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आज आप भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

लकी कलर: सफेद

Uploaded image

सिंह (Leo)

कामकाज में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य रखें, स्थिति जल्द सुधरेगी। आज कोशिश करें कि आप अपने जरूरी दस्तावेजों पर ध्यान दें।

लकी कलर: सुनहरा

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों केर लिए शनि की कृपा से दिन अच्छा बीत सकता है। काम में प्रगति होगी और सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आप अपनी सेहत को हल्के में न लें।

लकी कलर: नीला

तुला (Libra)

आज किसी नए मौके की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचाव करें।

लकी कलर: आसमानी

Uploaded image

वृश्चिक (Scorpio)

आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आपको आज मानसिक तनाव से दूरी बनानी होगी।

लकी कलर: बैंगनी

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। करियर में नई दिशा मिल सकती है। कोशिश करे कि व्यर्थ की बहस से दूर रहें।

लकी कलर: पीला

मकर (Capricorn)

शनि महाराज की कृपा बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। ध्यान रहे कि आज आपको आलस्य से दूर रहना है।

लकी कलर: काला

कुंभ (Aquarius)

आज आप अपनी मेहनत से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। काम की गति बनी रहेगी। कोशिश करें कि खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लकी कलर: ग्र

मीन (Pisces)

Uploaded image

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सकारात्मकता बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अनजाने लोगों से दूरी रखें।

लकी कलर: हल्का नीला

यह जरूर पढ़ें: Ekadashi 2026 Date: साल 2026 में कौन-कौन से दिन है एकादशी? यहां देखें पूरी LIST

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 November 2025 at 07:29 IST