Aaj Ka Rashifal: 29 मई को करियर, पैसा और रिश्तों में किस राशि को मिलेगा फायदा, जानें पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: आज दिन शुक्रवार को कई राशियों को करियर, पैसे से लेकर रिश्तों में फायदा मिलने वाला है। यहां पढिये पूरे 12 राशियों का राशिफल।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: 29 मई का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और तरक्की लेकर आने वाला है। कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा तो कुछ लोगों के करियर और व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं कुछ राशियों को खर्च और व्यवहार में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कल का राशिफल के बारे में...
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए कल का दिन व्यापार और साझेदारी के मामलों में अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और जमीन या भवन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के लिए शुभ अंक 6, 8 और 9 हैं जबकि शुभ रंग लाल रहेगा।
वृष राशि
Advertisement
वृष राशि वालों को कल खर्च और लेनदेन में सावधानी रखने की जरूरत है। बजट के हिसाब से चलना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में कला और कौशल की वजह से पहचान मिलेगी लेकिन चालाक लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 6, 8 और 9 हैं और शुभ रंग सफेद रहेगा।
मिथुन राशि
Advertisement
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन रिश्तों और काम दोनों में अच्छा रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के साथ सीखने और सिखाने के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 5, 6 और 8 हैं जबकि शुभ रंग आसमानी रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का परिवार के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। घर और निजी जीवन में सुख-सुविधाओं पर ध्यान रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा लेकिन बेवजह की बहस से बचना होगा। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 3, 6 और 8 हैं और शुभ रंग भगवा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए कल सामाजिक और व्यापारिक मामलों में सफलता का दिन रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और करीबी लोगों का साथ मिलेगा। आपकी दूरदर्शिता से कार्यों में फायदा होगा। इस राशि के लिए शुभ अंक 1, 2 और 9 हैं जबकि शुभ रंग मरून रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रियजनों से मुलाकात होगी और आपकी बातों का सम्मान बढ़ेगा। किसी भी भ्रम में आने से बचना जरूरी रहेगा। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 5, 6 और 8 हैं और शुभ रंग समुद्री रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए व्यापार में नए अवसर बनेंगे। रचनात्मकता बढ़ेगी और साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। जमीन और भवन से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 5, 6 और 8 हैं जबकि शुभ रंग ओपल व्हाइट रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को कल खर्च और लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। उधार देने या लेने से बचें और बजट बनाकर आगे बढ़ें। कामकाज में नियंत्रण बनाए रखना जरूरी रहेगा। इस राशि के लिए शुभ अंक 6, 8 और 9 हैं और शुभ रंग लाल सिंदूरी रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए कल का दिन आर्थिक मामलों में बेहद लाभदायक रहेगा। करियर और पढ़ाई से जुड़े कामों में तेजी आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 3, 8 और 9 हैं जबकि शुभ रंग गहरा गुलाबी रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। वाहन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। अनुशासन बनाए रखने से फायदा होगा। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 6, 8 और 9 हैं और शुभ रंग गेहूंआ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का भाग्य मजबूत रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। कला और हुनर के दम पर सफलता मिलेगी। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 6 और 8 हैं जबकि शुभ रंग स्फटिक जैसा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में अचानक बदलाव हो सकते हैं इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। इस राशि के लिए शुभ अंक 2, 3 और 6 हैं और शुभ रंग क्रीम रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।