Vijay Thalapathy: पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही विजय थलापति को आई थी किसकी याद? अर्जुन सरजा ने खोले कई राज

Vijay Thalapathy: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जब विजय थलापति बैठे थे, तो उन्हें किसी ऐसे की सबसे पहले याद आई थी जो उनके बेहद खास है। अर्जुन सरजा ने खोले हैं कई बड़े राज।

Follow : Google News Icon  
Vijay Thalapathy
Vijay Thalapathy | Image: X

Vijay Thalapathy: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति को लेकर अभिनेता अर्जुन सरजा ने दिलचस्प खुलासा किया है। अपनी फिल्म ‘ब्लास्ट जोन’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने बताया कि जब विजय पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो उन्हें फिल्म ‘मुधलवन’ की याद आ गई थी। अर्जुन ने यह भी कहा कि पहली बार चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।

क्या है ‘मुधलवन’ का कनेक्शन?

दरअसल ‘मुधलवन’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक पत्रकार एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनता है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट सबसे पहले विजय थलापति को सुनाई गई थी, लेकिन उस समय उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। बाद में जब विजय असल जिंदगी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने तो सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कई मीम्स वायरल हुए कि फिल्म छोड़ने के बावजूद वह असली जिंदगी के ‘मुधलवन’ बन गए।

CM बनने के बाद विजय ने क्या कहा?

अर्जुन सरजा ने बताया कि हाल ही में उनकी विजय थलापति से मुलाकात हुई थी। इस दौरान विजय ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर बने सारे मीम्स देखे हैं। अर्जुन के मुताबिक विजय ने यह भी कहा कि जब उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी देखी तो उन्हें अर्जुन की फिल्म ‘ओके ओक्काडू’ और ‘मुधलवन’ याद आ गई।

अर्जुन ने की विजय की तारीफ

अर्जुन सरजा ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि फिल्म इंडस्ट्री का एक कलाकार आज मुख्यमंत्री बन चुका है। उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनना बहुत बड़ी बात है। अर्जुन और विजय इससे पहले फिल्म ‘लियो’ में साथ काम कर चुके हैं, जहां दोनों ने भाइयों का किरदार निभाया था।

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

विजय से मुलाकात के बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था कि वह विजय के अच्छे स्वास्थ्य, ताकत और सही मार्गदर्शन की कामना करते हैं ताकि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी गरिमा के साथ निभा सकें।

राजनीति में आने पर क्या बोले अर्जुन?

जब अर्जुन सरजा से राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाक में कहा कि शायद लोग उन्हें खुश नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि राजनीति अब बहुत अलग खेल बन चुकी है और इसके लिए काफी संसाधनों की जरूरत होती है। अर्जुन ने साफ कहा कि उनके अंदर राजनीति के लिए जरूरी बातें नहीं हैं। अर्जुन ने यह भी माना कि विजय थलापति की लोकप्रियता बेहद बड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके पास वैसी शोहरत नहीं है जैसी विजय के पास है और यही वजह है कि वह राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचते।

Advertisement

यह भी पढ़ें: फिल्मों से लगा बैन, अब आगे क्या?बॉलीवुड से खत्म हो जाएगा रणवीर का करियर?
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड