अपडेटेड 28 June 2025 at 07:47 IST

Aaj Ka Rashifal: आज इन लोगों को मिलेगी बड़ी खुशी, कुछ का होगा भारी नुकसान, जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 28th June 2025: आज यानि 28 जून को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Rashifal
Aaj Ka Rashifal: आज इन लोगों को मिलेगी बड़ी खुशी, कुछ का होगा भारी नुकसान, जानें आज का राशिफल | Image: Republic

Aaj ka Rashifal 28th June 2025: बता दें कि आज 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, इसका आकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल के ऊपर निर्भर करता है। ऐसे में कुछ लोगों का दिन सकारात्मक जा सकता है तो कुछ लोगों का नकारात्मक जाएगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आज का दिन आपका कैसा जाएगा, पढ़ते हैं आगे... 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को बता दें कि आज प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। धन को लेकर सावधानी बरतें। हालांकि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योगा एक्सरसाइज करते रहें। अपनों के साथ साथ खुद का भी जरूर ध्यान रखें।

वृषभ राशि

इन जातकों को बता दें कि आर्थिक सुख प्राप्त हो सकता है। धन के नए स्रोत मिल सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में सफलता मिल सकती है। करियर में उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा जा सकता है।

मिथुन राशि

इन जातकों को नौकरीपैशे वालों के लिए आज अच्छा दिन है। मैनेजमेंट में आपकी अच्छी छवि रहेगी। धन संपत्ति से जुड़े अच्छे समाचार मिलेंगे। फैमिली के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। नकारात्मकता से दूर रहेंगे। आज प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर भी कर सकते हैं।

Advertisement

कर्क राशि

इन जातकों को बता दें सकारात्मक बदलाव जीवन में आ सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी हो सकती है। पुराने निवेशों से रिटर्न अच्छा मिल सकता है। हालांकि घर में थोड़ा सा स्ट्रेसफुल माहौल भी रह सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी होगी। रिलेशनशिप में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

सिंह राशि

इन जातकों को बता दें कि आज पुराने निवेशों से धन प्राप्ति हो सकती है। करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। मान सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। फिटनेस पर जरूर ध्यान दें। आज किसी खास से भी मुलाकात हो सकती है।

Advertisement

कन्या राशि

आज आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी होगी। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुख बिता सकते हैं। आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

तुला राशि

आज जातकों को बता दें कि पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लग सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा जा सकता है।

वृश्चिक राशि

आज जातकों को बता दें कि आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। योग, मेडिटेशन करें। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। फिटनेस पर जरूर ध्यान दें। आध्यात्मिक कार्यों में मन लग सकता है। आज के दिन कोई वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि रात्रि के समय वगहन ना चलाएं।

धनु राशि

इन जातकों को बता दें कि करियर में उन्नति हासिल हो सकती है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। हालांकि ऑफिस में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग और मेडिटेशन जरूर करें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।

मकर राशि

आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आय में वृद्धि होगी। धन बढ़ सकता है। कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति आ सकती है। रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में तरक्की होगी।

कुंभ राशि

इन जातकों को बता दें कि व्यापार में मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी हो सकती है। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जा सकती है। प्रपोज करने का प्लान कर रहे हैं तो कर सकते हैं।

मीन राशि

आज के दिन जातकों को बता दें कि भाग्य साथ देगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर मुनाफा हो सकता है। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। भौतिक सुख सुविधा प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा जा सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें - 5 रुपये में चमकेगा चेहरा, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 June 2025 at 07:47 IST