अपडेटेड 28 October 2025 at 07:47 IST
Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज मिथुन, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, देखें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। जो हनुमान जी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पवनपुत्र की पूजा-पाठ करता है। उसके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, कुंडली में स्थित मंगलदोष के अशुभ प्रभाव भी दूर हो सकते हैं। अब ऐसे में आज किन राशियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि के जातकों का दिन शुभ फलदायी माना जा रहा है। आपके जीवन में जो भी कंफ्यूजन चल रही थी। उसका हल निकल जाएगा। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि वालों का दिन उत्तम माना जा रहा है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप भविष्य की योजना बना हे हैं तो सफल होंगे। आपको खुशखबरी मिल सकती है।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका सभी काम समय पर पूरा होगा। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।
Advertisement
आज कर्क राशि वालों का दिन
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी विषय पर विचार कर सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।
आज सिंह राशि वालों का दिन
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं। अपने काम पर जितना हो, अधिक ध्यान लगाएं।
Advertisement
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि वालों के दिन शुभ रहेगा। जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के व्यापारों को मुनाफा हो सकता है।
आज तुला राशि वालों का दिन
तुला राशि के जातकों के लिए समय शुभ है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आराम मिल सकता है। आज लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। पैसों की लेन-देन करने से बचें। आज आपके दिन शुरूआत अच्छी होगी। मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आज धनु राशि वालों का दिन
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई भी फैसला जल्दबाजी और भावनाओं में आकर न लें। आज घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि वालों को अनुभाव लेने का दिन है। आज काम के प्रति थोड़े से वफादार रहें। आज आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि वालों के दिन अच्छा है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर दिन सफलता प्राप्ति का रहने वाला है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 28 October 2025 at 07:47 IST