अपडेटेड 28 December 2025 at 07:15 IST

28 December Ka Rahifal : आज मेष राशि वालों को होगा धन लाभ, तो इन राशियों को बरतनी होगी सतर्कता, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 December 2025: ज्योतिष शास्त्र में आज रविवार का दिन किन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है और किसे थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rahifal 28 December 2025
Aaj Ka Rahifal 28 December 2025 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 28 December 2025: ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के जातकों के लिए दिन भिन्न होते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों के कारण इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो इस दिन सूर्य की उपासना जरूर करें।

आज रविवार का दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपके जीवन में सुख-शांति आएगी, स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आप जिस भी काम को लेकर योजना बना रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। किसी भी बात को लेकर अधिक न सोचें। मानसिक तनाव हो सकता है।

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके बातचीत से फायदा हो सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन नॉर्मल रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। आपकी स्थिति में पहले से सुधार होगा। सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। आपकी बातों से सभी प्रभावित होंगे।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी सावधानी बरतने को लेकर आया है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी तारीफ हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पैसों की बचत करें।

ये भी पढ़ें - कोहरा बना काल... ग्वाटेमाला में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत, 19 घायल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज गलतफहमी से दूर रहें। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। आज कोई भी काम करें तो सोच-समझकर करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिरता से भरा रहने वाला है। रिश्तों में मजबूती आएगी। जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से भरा रहने वाला है। आज पैसों की लेन-देन करने से बचें। आपकी बातों से सभी प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आपके आसपास पॉजिटिव माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। मेहनत का फल मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको भविष्य को कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आपसी रिश्तों में भी पहले से सुधार होगा। पैसों की बचत करें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 December 2025 at 07:10 IST