अपडेटेड 27 January 2026 at 11:46 IST

Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: गुप्त नवरात्रि के नवमी पर बन रहे शुभ योग, वृषभ बदल जाएगी किस्मत, जानिए 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज मंगलवार को गुप्त नवरात्रि की नवमी है, इस नवमी पर शुभ योग बन रहे हैं। आज के दिन वृषभ राशि को ऑफिस के काम और साथियों का साथ मिलेगा, जिससे उनकी किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल।

Follow : Google News Icon  
Aaj Ka Rashifal 27 January 2026 gupat navratri
Aaj Ka Rashifal 27 January 2026 gupat navratri | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार आज 27 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज माघ गुप्त नवरात्रि का नौवां दिन है, जो मातंगी देवी को समर्पित माना जाता है। इसके साथ ही आज मासिक कार्तिगाई का भी विशेष संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी आज कई राशियों पर खास प्रभाव डालने वाली है।

मेष राशि

आज कोई भी काम सोच-समझकर करें। लोगों के बीच अपनी इमेज सुधारने का प्रयास करें। बिना प्लानिंग के कोई भी काम करने से बचें। पारिवारिक मामलों में अशांति रह सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का दबाव महसूस होगा। आर्थिक तंगी चिंता का कारण बन सकती है।

वृषभ राशि

ऑफिस और वहां के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। नई साझेदारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। इनवेस्टमेंट से लाभ होने की संभावना है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

मिथुन राशि

अपनी प्लानिंग को सीक्रेटली रखें। हर किसी को अपने प्लान के बारे न बताएं। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।

Advertisement

कर्क राशि

आज पॉजिटिव सोच आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। हालांकि कहीं की भी जर्नी तय करने के दौरान कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह राशि

आज का समय मीडियम रहने वाला है। तनाव बढ़ सकता है, इसलिए गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। जरूरी फैसलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। मान-सम्मान में लाभ आएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

Advertisement

कन्या राशि

दिन की शुरुआत आलस भरी हो सकती है। राज्य या प्रशासन से जुड़े मामलों में प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। समय का सही उपयोग करें और प्रयासों में ढिलाई न बरतें।

तुला राशि

समय पर लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे। बिजनेस में आपको लाभ होगा। बुद्धि और तर्क के बल पर रुके हुए काम पूरे होंगे। अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग आज काफी बिजी रहने वाले हैं। शुभ कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान मिलेगा। अचानक लाभ और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

धनु राशि

मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे और यश प्राप्त होगा। संतान से सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है।

मकर राशि

संतान से जुड़े मामलों का समाधान आसानी से होगा। तरक्की से जुड़े समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस काफी हद तक लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

आर्थिक लाभ होने से रुके हुए काम सफल होने की संभावना है। प्लान की हुई चीजें सफल रहेंगी। लेनदेन और कर्ज से जुड़े मामले सुलझेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में बैलेंस बनाए रखें।

मीन राशि

आज अपने व्यवहार में नम्रता रखें। दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनें। कटु वचनों से बचें और जोखिम भरे फैसले न लें। कानूनी मामलों में प्रगति हो सकती है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।

यह भी पढ़ें:  'बॉर्डर 2' ने भरी ऐतिहासिक उड़ान, 4 दिन में 200 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 27 January 2026 at 07:46 IST