अपडेटेड 26 June 2025 at 07:37 IST

Aaj ka Rashifal: आज ये लोग रह सकते हैं बैचेन, सता सकता है कोई डर, जानें 12 राशियों का दिन जाएगा कैसा

Aaj ka Rashifal 26 June 2025: 26 जून यानी आज 12 राशियों का दिन सकारात्मक जाएगा या नकारात्मक, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

aaj ka rashifal
Aaj ka Rashifal: आज ये लोग रह सकते हैं बैचेन, सता सकता है कोई डर, जानें 12 राशियों का दिन जाएगा कैसा | Image: freepik

Aaj ka Rashifal 26 June 2025: बता दें, इन दिनों राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं मीन राशि में शनि का गोचर चल रहा है। ऐसे में कुछ पर सकारात्मक और कुछ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं 26 जून की। 26 जून यानी आज 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन 26 जून को कैसे जाएगा। पढ़ते हैं आगे...

मेष राशि

इन जातकों को बता दें कि आज व्यापार मध्यम रह सकता है। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। अपनों के स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। सूर्य भगवान को जल जरुर चढ़ाएं।  

वृषभ राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज थोड़ा सोच समझकर बोलें। कोई भी शब्द आप पर उल्टा पड़ सकता है। धन हानि हो सकती है। इन्वेस्ट ना करें। हरि वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

मिथुन राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज घबराहट और बेचैनी हो सकती है। कोई अज्ञात डर सता सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। ऊर्जा का स्तर घट सकता है। व्यापार भी अच्छा रह सकता है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।  

Advertisement

कर्क राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज सिर दर्द हो सकता है। खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। मानसिक स्थिति खराब हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

सिंह राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज किसी भी यात्रा पर ना जाएं वरना हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकता है। हरि वस्तु को अपने पास ही जरूर रखें।  

Advertisement

कन्या राशि 

इन जातकों को बता दें कि नए व्यापार की शुरुआत के लिए यह समय सही नहीं है। कोर्ट कचहरी जाने से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज ना करें। काली जी को प्रणाम करते रहें।  

तुला राशि 

इन जातकों को बता दें, आज मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में अपनी वाणी पर विराम दें। यात्रा पर न जाएं। धर्म-कर्म का हिस्सा बनें। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरि वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

वृश्चिक राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज स्थिति अच्छी रह सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास ही जरूर रखें।  

धनु राशि 

ये जातक जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। प्रेम प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। कोई निर्णय लेने से पहले किसी से पूछ लें। आज थोड़ा सा क्रोध भी आ सकता है। ऐसे में शांत रहें। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

मकर राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज शत्रु पर आपका दबदबा रह सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान और व्यापार तीनों से जुड़ी स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।  

कुंभ राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज बच्चों की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम और व्यापार आपका अच्छा रह सकता है। हरि वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

मीन राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज भूमि भवन या वाहन की खरीदारी में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सुख में बढ़ोत्तरी आ सकती है। व्यापार मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। शिव जी को जल जरुर चढ़ाएं। 

ये भी पढ़ें - बुध की राशि में सूर्य-गुरु-चंद्र, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 June 2025 at 07:37 IST