Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: किस्मत चमका देगा शनिवार, नौकरी, प्यार और पैसा किसका साथ देगा भाग्य

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: आज 25 अप्रैल दिन शनिवार को कई राशियों का लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशि को नौकरी से लेकर प्यार इसके साथ ही किसे मिलेगा पैसे का साथ।

Follow : Google News Icon  
Aaj Ka Rashifal 25 April 2026
Aaj Ka Rashifal 25 April 2026 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: आज 25 अप्रैल 2026, शनिवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज अश्लेषा नक्षत्र और गंड योग का संयोग बन रहा है। राहुकाल सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा, जबकि दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज नौकरी में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आर्थिक लाभ के अवसर भी बनेंगे। साझेदारी में फैसले सोच-समझकर लें। शाम से पहले चांदी की वस्तु खरीदने के योग हैं।

वृषभ राशि

आज आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित रहेंगे। हालांकि संतान से जुड़ी चिंताएं तनाव बढ़ा सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और कीमती सामान सुरक्षित रखें।

मिथुन राशि

आज बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन काम के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी।

Advertisement

कर्क राशि

पढ़ाई में मन न लगने से परिवार में मतभेद हो सकते हैं। अचानक नुकसान के संकेत हैं, हालांकि नौकरीपेशा लोगों के काम में सुधार होगा। निवेश के अवसर भी मिल सकते हैं।

सिंह राशि

आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। इच्छित कार्य पूरे होंगे और संपत्ति में निवेश लाभदायक रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानी बनी रह सकती है।

Advertisement

कन्या राशि

आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि किसी कीमती वस्तु के खोने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।

तुला राशि

गलत संगत के कारण अपमान का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा और विवाह से जुड़ी यात्रा सफल हो सकती है। शेयर बाजार से लाभ के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

आज निवेश में जल्दबाजी न करें। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि

आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। शाम तक मनोरंजन और पार्टी का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

आज दूसरों के मामलों में दखल न दें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है और पुरानी बीमारी उभर सकती है। परिवार के लिए उपहार खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आज अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन संतान की चिंता मन को परेशान कर सकती है।

मीन राशि

आज घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। विवाह से जुड़े प्रयास सफल होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें: पहले दिन ‘माइकल’ ने मारी बाजी, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ पड़ी ठंड़ी

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड